500 मर्दो के सामने उतारे कपड़े, Dia Mirza ने किया खुलासा- सब कुछ दिखाना था... लेकिन मर्दों की नजर से बेपरवाह होना सीख लिया

punjabkesari.in Sunday, Aug 23, 2026 - 06:41 PM (IST)

Dia Mirza : 2001 में फिल्म रहना है तेरे दिल में से बॉलीवुड में कदम रखने वाली दिया मिर्जा ने अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाए हैं। हाल ही में नेटफ्लिक्स फिल्म ऑपरेशन सफेद सागर में नजर आई दिया ने अब अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए फिल्म तुमसा नहीं देखा से जुड़ा एक खास अनुभव शेयर किया है। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में उन्हें अपने शरीर को लेकर ज्यादा आत्मविश्वासी और मजबूत बनाना सिखाया। 

Dia Mirza

500 मर्दो के सामने उतारने पड़े कपड़े 
एक शो में बात करते हुए दौरान दिया ने बताया कि 2004 में रिलीज हुई इस फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने पहली बार अपने शरीर में पूरी तरह सुरक्षित और सहज महसूस करना सीखा। उन्होंने एक गाने की शूटिंग का जिक्र करते हुए कहा कि उस सीन में उन्हें कपड़े उतारने थे और सिर्फ ब्रा और अंडरवियर पहनना था। ऐसे में उनके लिए सेट पर सहज महसूस करना बेहद जरुरी था। 

इसके बाद दिया ने बताया कि उस दौरान सेट पर 500 लोगों की भीड़ मौजूद थी, जिनमें ज्यादातर पुरुष थे। वहीं, लगभग 200 लोगों की क्रू में भी अधिकांश पुरुष शामिल थे। इसके बावजूद उस गाने की शूटिंग ने उन्हें एक अलग तरह का आत्मविश्वास दिया। 

एक्ट्रेस के मुताबिक, इसी अनुभव ने उन्हें समझाया कि वह पुरुषों की नजर या सोच से प्रभावित हुए बिना अपनी खूबसूरती को खुलकर स्वीकार कर सकती हैं। उन्होंने महसूस किया कि किसी की नजर उन्हें कमतर महसूस नहीं करा सकती। 

Dia Mirza

इस शूट ने मुझे बहुत कुछ सिखाया 
इसके बाद दिया ने इस पूरे अनुभव को बेहद एम्पावरिंग बताया। उन्होंने कहा कि फिल्म के सेट पर मौजूद लोगों ने उन्हें यह एहसास दिलाया कि किसी महिला को सिर्फ उसके शरीर या बाहरी रूप से नहीं देखा जाना चाहिए बल्कि उसकी पहचान और व्यक्तित्व इससे कहीं ज्यादा बड़ा है। 

इमरान हाशमी संग शूट किया था गाना 
आपको बता दें कि तुमसे नहीं देखा का निर्देशन पहले अनुराग बसु कर रहे थे लेकिन बाद में फिल्म को मोहित सूरी ने पूरा किया। महेश भट्ट और मुकेश भट्ट इसके निर्माता थे। फिल्म में इमरान हाशमी और दिया मिर्जा मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। 

Dia Mirza


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News