रिलीज़ से पहले Dhamaal 4 का धमाका, 41 घंटे में बिके 43 हजार टिकट, क्या टूटेगा Total Dhamaal का रिकॉर्ड ?
punjabkesari.in Thursday, Jul 09, 2026 - 02:02 PM (IST)
Dhamaal 4 Advance Booking : बॉलीवुड की लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइजी धामल एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार हैं। साल 2007 में शुरू हुई इस सीरीज की चौथी फिल्म धमाल 4 10 जुलाई यानि कल सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग 7 जुलाई की शाम से शुरू हो चुकी है और शुरुआती आंकड़ों ने मेकर्स की उम्मीदें बढ़ा दी हैं।
खबरों के मुताबिक ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफार्म BookMyShow पर फिल्म में 1.25 लाख से ज्यादा लोगों ने रुचि दिखाई है, जिससे पहले इन अच्छी ओपनिंग मिलने की सम्भावना जताई जा रही है। हालांकि, गुरूवार सुबह 11 बजे तक एडवांस बुकिंग शुरू होने के करीब 41 घंटे के लगभग 43,907 टिकट ही बिक बाए हैं। ऐसे में अब सभी की नजर इस बात पर है कि क्या धमाल 4 बॉक्स ऑफिस पर अपनी ही फ्रेंचाइजी की सुपरहिट फिल्म टोटल धमाल का रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब होगी या नहीं।
दिल्ली-एनसीआर और मुंबई-पुणे है ज्यादा धूम
धमाल 4 में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी मिलकर कॉमेडी का तड़का लगाएंगे। इस फिल्म की ज्यादा धूम दिल्ली-एनसीआर और मुंबई-पुणे की तरफ देखी जा रही है। इसके अलावा बेंगलुरु, हैदराबाद, अहमदाबाद, कोलकाता और जयपुर के लोग भी इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुक हैं।
शुरू हुई धमाल 4' की एडवांस बुकिंग
रिपोर्ट्स के मुताबिक धमाल 4 ने धमाल मचाना शुरू कर दिया है। इस फिल्म ने देशभर में 7,589 शोज के लिए 43,907 टिकटों की एडवांस बुकिंग हो गई है। कुलमिलाकर इस फिल्म ने अब तक 1.12 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। अगर इसमें ब्लॉक सीटों की बुकिंग को भी शामिल कर लिया जाए तो यह आंकड़ा 3.30 करोड़ के पास पहुंच गया है।
इन जगहों पर इतनी हुई एडवांस बुकिंग-
दिल्ली (NCR) - ₹66.26 लाख, मुंबई - ₹40.67 लाख, हैदराबाद - ₹19.54 लाख, बेंगलुरु - ₹11.48 लाख, जयपुर - ₹9.75 लाख, पुणे - ₹9.38 लाख
अहमदाबाद - ₹9.28 लाख, कोलकाता - ₹7.61 लाख, सूरत - ₹6.52 लाख, चेन्नई - ₹6.48 लाख
कुछ इस तरह है 'धमाल 4' की कहानी
इस बार की धमाल मूवी की स्टोरी भी पहले की तरह ही है। यह फिल्म चार दोस्तों पर आधारित है। चारों दोस्त मिलकर ट्रेजर ऑफ लाइफ नाम के खजाने की तलाश में निकलते हैं। इस खोज के दौरान कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं, जो फिल्म को और भी ज्यादा रोमांचक और कॉमेडी बनाती हैं। इस फिल्म में यह ट्विस्ट देखने को मिलेगा कि इसमें भूत-प्रेत भी देखे जाएंगे, जो इस फिल्म का मजा दोगुना कर देंगे। इस फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएँगे।
