मर्दों के साथ सोने के लिए मोटा पैसा लेती है ये एक्ट्रेस, BF को नहीं है कोई दिक्कत, Detective Tanya Puri ने खोले Cute image वाली हीरोइन के राज

punjabkesari.in Tuesday, Aug 11, 2026 - 05:48 PM (IST)

Detective Tanya Puri : करण जौहर का रियलटी शो ‘द ट्रेटर्स 2’ अपने दूसरे सीजन के साथ लौट चुका है और शुरुआत से ही सुर्खियां बटोर रहा है। इसी बीच शो की कंटेस्टेंट तान्या पुरी ने एक एक्ट्रेस को लेकर हैरान दावा किया है। एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे ऐसे सेलिब्रिटी राज के बारे में पूछा गया, जो सामने आने पर तहलका मचा सकता है तो तान्या ने बिना नाम लिए एक एक्ट्रेस का जिक्र किया। 

तान्या के मुताबिक, उस एक्ट्रेस की छवि बहुत ही क्यूट और मासूम रही है, हालांकि, अब वह पहले जितनी चर्चित नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि अभिनेत्री कथित तौर पर पैसों के बदले लोगों के साथ संबंध बनाती हैं और उनके बॉयफ्रेंड को भी इस बारे में जानकारी है। 

मर्दों के साथ सोने के लिए मोटा पैसा लेती है ये एक्ट्रेस
इसी के साथ तान्या के खुलासा किया कि, जिस एक्ट्रेस की मैं बात कर रही हूं वो फिलहाल फिल्मों में काम नहीं करती हैं लेकिन पहले कर चुकी हैं। इंडस्ट्री में इतने साल काम करने के बाद उन्होंने अपने जीवन में बहुत पैसा कमाया है और बहुत से बड़े-बड़े कॉन्टैक्ट्स बना लिए हैं। फिलहाल वो सिर्फ अब सोशल इवेंट्स पर ही दिखाई देती हैं। पर्दे के सामने वो जितनी क्यूट दिखती हैं पर्दे के पीछे वो होटल के कमरों में पराये मर्दों के साथ सोती हैं, इसके बदले उन्हें बहुत पैसा मिलता है। 

गर्लफ्रेंड के इस काम से बॉयफ्रेंड को नहीं है कोई दिक्कत 
तान्या पुरी ने आगे दावा किया कि वह एक्ट्रेस सिर्फ सोशल इवेंट्स में नजर आने या नए स्टोर शुरू करने तक सीमित नहीं है बल्कि उनके पीछे एक पूरी टीम काम करती है। उन्होंने बताया कि अभिनेत्री का पार्टनर भी इस पूरी  स्थिति से वाकिफ है और उनकी टीम का हिस्सा है। तान्या के मुताबिक, वह शख्स अपनी
पार्टनर के इस काम को लेकर पूरी तरह सहज है और उसे दूर लोगों के साथ संबंध बनाने पर भी कोई आपत्ति नहीं है। 

लोगों का उठ जाएगा भरोसा 
इसी के साथ तान्या पुरी ने कहा की लोगों के सामने वह एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री में बहुत काम किया है और उनकी एक अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग भी है। हालांकि, तान्या का दावा है कि उनकी निजी जिंदगी की तस्वीर कथित तौर पर बिल्कुल अलग है। उन्होंने कहा कि यदि एक्ट्रेस से जुडी ये बातें सामने आ जाती हैं, तो उनके फैंस को बहुत बड़ा झटका लगने वाला है। ऐसा करने से उनकी जो लोगों के सामने मासूम छवि बनी हुई है वो प्रभावित हो जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News