इस एक्ट्रेस को प्यार में मिली दो बार हार, विदेश ले जाकर पति ने दूसरी महिला के साथ मिलकर दिया धोखा, अब तीसरी शादी पर तोड़ी चुप्पी
punjabkesari.in Monday, Jul 13, 2026 - 06:02 PM (IST)
Dalljiet Kaur : टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री दलजीत कौर भले ही इन दिनों छोटे परदे पर नजर नहीं आ रही हों लेकिन उनकी जिनि जिंदगी लगातार सुर्खियों में बनी रहती है। करियर में सफलता हासिल करने वाली दलजीत को निजी जीवन में कई उतार-चढ़ाव और कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा है। दो शादियां टूटने के बाद उन्होंने पहली बार झूलकर इस सवाल काजवाब दिया है कि क्या वह भविष्य में फिर से प्यार पर भरोसा करेंगी या तीसरी शादी के बारे में सोच रही हैं।
अब 70 साल तक नहीं करेंगी प्यार
हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान दिलजीत ने अपने जीवन के दुःख बयां किए। इसके बाद जब उनसे प्यार के बारे में पूछा गया कि क्या आप दोबारा से प्यार करेंगी तो उन्होंने साफ़ इंकार कर दिया। उन्होंने कहा की जब वो 60 या 70 साल की हो जाएंगी, तब वो प्यार करने के बारे में सोचेंगी। ऐसा इस वजह से क्योंकि उन्होंने एक बार नहीं बल्कि दो बार प्यार में धोखे खाए हैं।

2015 में हुआ पहला तलाक
आपको बता दें कि दिलजीत की शादी एक बार नहीं बल्कि 2 बार नाकाम हुई है। सबसे पहले 2009 में उन्होंने एक्टर शालीन भनोट से शादी की थी। इसके बाद उनकी यह शादीशुदा जिंदगी ज्यादा दिन चल नहीं पाई और 2015 में उनका तलाक हो गया। इस शादी से उनका एक बेटा भी है।
2023 में की दूसरी शादी
इसके बाद उन्होंने अपनी जिंदगी को दूसरा मौका देने के बारे में सोचा और 2023 में केन्या के बिजनेसमैन निखिल पटेल से शादी कर लीं और विदेश जाकर उनके साथ रहने लगीं।
दूसरी शादी के 10 महीने बाद मिला धोखा
इसके बाद किस्मत ने फिर से दिलजीत का साथ नहीं दिया और यह शादी भी उनकी जल्दी खत्म हो गई। लगभग 10 महीने के बाद ही उनकी शादी में परेशानियां आने लगीं और दोनों अलग हो गए। दिलजीत के अनुसार उनके दुसरे पति ने उन्हें किसी और महिला के साथ मिलकर धोखा दिया। हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि किसी को शादी के बाद विदेश ले जाकर किसी और महिला के साथ संबंध रखना उनके लिए बेहद तकलीफदेह और विश्वास तोड़ने वाला अनुभव था।

प्यार, रिश्तों पर रखी अपनी राय
दलजीत कौर ने इंटरव्यू के दौरान आज के रिश्तों और समाज की बदलती सोच पर भी खुलकर अपनी बात रखी। उनका मानना है कि किसी भी रिश्ते की मजबूत नींव इंसानियत और आपसी सम्मान पर टिकी होती है, उसके बाद ही प्यार और परिवार का महत्व आता है। उन्होंने यह भी कहा कि कई पुरुषों का व्यवहार उनकी परवरिश और बचपन में मिले संस्कारों से प्रभावित होता है, जिसका असर आगे चलकर उनके रिश्तों में भी देखने को मिलता है।

