Daayra Poster Release: कानून की लकीरों में उलझे नजर आए करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन
punjabkesari.in Tuesday, Aug 25, 2026 - 02:07 PM (IST)
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। ‘Daayra’ के मेकर्स ने फिल्म का नया पावर-पैक्ड पोस्टर जारी किया है, जिसमें करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन पहली बार एक साथ स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं। पोस्टर में दोनों कलाकार बैक-टू-बैक खड़े दिखाई दे रहे हैं और उनके आसपास पुलिस टेप की कई परतें नजर आ रही हैं। बैकग्राउंड में एक धुंधला चेहरा भी दिखाई देता है, जो फिल्म की कहानी को लेकर कई सवाल खड़े करता है।
क्या है दोनों किरदारों के बीच कनेक्शन?
पोस्टर फिल्म की कहानी से जुड़े कई राजों की ओर इशारा करता है, लेकिन मेकर्स ने फिलहाल कहानी को लेकर ज्यादा खुलासा नहीं किया है। पोस्टर में एक तरफ जो दिखाई दे रहा है और दूसरी तरफ जो छिपा हुआ है, उसके बीच का फर्क दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रहा है। अब सभी की नजरें 31 अगस्त 2026 को रिलीज होने वाले फिल्म के ट्रेलर पर टिकी हैं।
मेघना गुलजार और करीना की पहली बार साथ काम करने की कहानी
‘Daayra’ का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्ममेकर मेघना गुलजार ने किया है। फिल्म की कहानी यश केसवानी, सीमा अग्रवाल और मेघना गुलजार ने मिलकर लिखी है। यह फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही है। वहीं, यह करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की पहली ऑन-स्क्रीन कोलैबोरेशन है। मेघना गुलजार और Junglee Pictures की यह तीसरी साझेदारी है, इससे पहले दोनों ‘तलवार' और ‘राजी’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।
18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ‘Daayra’
Junglee Pictures और डॉ. जयंतीलाल गड़ा के Pen Studios द्वारा निर्मित ‘Daayra’ को Pen Marudhar डिस्ट्रीब्यूट करेगा। फिल्म की कहानी में सच, न्याय और जवाबदेही के बीच टकराव देखने को मिलेगा। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट 18 सितंबर 2026 तय की है, जबकि इसका ट्रेलर 31 अगस्त 2026 को रिलीज किया जाएगा।
