वर्ल्ड म्यूजिक डे: संजय लीला भंसाली द्वारा रचित कुछ क्लासिक मेलोडीज़ जो छू लेने दिल!

punjabkesari.in Friday, Jun 21, 2024 - 07:43 PM (IST)

नई दिल्ली,टीम डिजिटल। संजय लीला भंसाली ने हमेशा अपनी फिल्में ऐसी दिल को छू लेने वाली म्यूजिक के साथ बनाई है जो आने वाली पीढ़ियों तक याद को जाएंगी। उनकी फिल्मों में म्यूजिक ने हमेशा एक अहम भूमिका निभाई है। संजय लीला भंसाली एक ऐसे शख्स हैं जिन्होंने पारंपरिक और लोक संगीत को ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर ले जाने में अपना योगदान दिया है। उनके सभी गाने हमेशा चार्टबस्टर रहे हैं और, आज भी प्लेलिस्ट्स में राज करते हैं।

तो चलिए वर्ल्ड म्यूजिक डे के मौके पर संजय लीला भंसाली द्वारा बनाई गई 7 दिल छू लेने वाले गानों पर एक नजर डालते हैं :

तड़प तड़प - हम दिल दे चुके सनम

"तड़प तड़प" एक सच में एवरग्रीन कल्ट सोंग है। सलमान खान और ऐश्वर्या राय पर फिल्माए गए संजय लीला भंसाली के इस सुपरहिट ट्रैक को साल 1999 में खूब पॉपुलैरिटी मिली थी, और यह गाना आज भी सभी के प्लेलिस्ट में पसंदीदा बना हुआ है। यह गाना एक दिल टूटने की कहानी कहता है, जो रिलेट करने से लेकर दिल के तार छेड़ जाता है। 

मार डाला - देवदास

देवदार का गाना "मार डाला" सच में एक अनमोल रत्न है जो अपनी एक अलग महक लेकर आता है। केके और कविता कृष्णमूर्ति ने इस गाने को गाया है, जो फिल्म का सबसे प्यारा गाना है और म्यूजिक लवर्स के दिलो-दिमाग पर हमेशा राज करता है।

लाल इश्क - राम-लीला

संजय लीला भंसाली ने खुद "लाल इश्क" गाने को खूबसूरती से कंपोज किया है जबकि इस अर्जित सिंह द्वारा गया गया है। यह कहना गलत नहीं होगा कि लाल इश्क आज तक हमारे पास मौजूद सभी अच्छे गानों में से एक है। "गोलियों की रासलीला: रामलीला" का यह गाना सचमुच दिल जीतने वाला है और हमारे दिलों में बसा हुआ है।

 आयात - बाजीराव मस्तानी 

बाजीराव मस्तानी का गाना आयत सच में सभी द्वारा पसंद किया जाने वाला गाना है। इस गाने में दर्द, जुनून, प्यार और सभी चीजों को खूबसूरती से बयान किया गया है। इस गाने की धीमी और रूहानी संगीत की एक अलग ही महक है।

बिन्ते दिल - पद्मावत

पद्मावत का गाना बिन्ते दिल बेचैनी, प्यार और त्याग जैसे इमोशंस को खुद में कैद करता है। अरिजीत सिंह ने इस गाने को जादू से भर दिया है और म्यूजिक ने इसमें एक और खास बात जोड़ी है।
 
सकल बन - हीरामंडी: द डायमंड बाजार 

"हीरामंडी" में सकल बन संजय लीला भंसाली के अपने म्यूजिक लेबल भंसाली म्यूजिक के तले बन पहला गाना है।  इस गाने को राजा हसन ने गाया है और इसमें भारतीय शास्त्रीय संगीत के सुरों से भरपूर है।

सैयां हटो जाओ - हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार

"हीरामंडी" में सैयां हटो जाओ एक ऐसा गाना है, जो महिलाओं की अदाओं को बिल्कुल सही तरह से पकड़ लेता है। बरनाली चट्टोपाध्याय द्वारा गाया गाया यह गाना अपने शास्त्रीय संगीत के सुरों के लिए इंटरनेट पर वायरल हो गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyotsna Rawat

Related News