81 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए फ्रांसीसी अभिनेता Christian Bujeau, इस किरदार से मिली थी पहचान
punjabkesari.in Wednesday, Jun 17, 2026 - 11:57 AM (IST)
Christian Bujeau : मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। फ्रांस के मशहूर अभिनेता और सिनेमा-टेलेविज़न की दुनिया के दिग्गज कलाकार Christian Bujeau का 81 की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से फैंस और फिल्म इंडस्ट्री गहरे सदमे में हैं।
Christian Bujeau ने अपने लम्बे करियर में कई यादगार किरदार निभाए और अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। उन्हें खास तौर पर एक सख्त और प्रभावशाली किरदार के लिए दुनियाभर में पहचान मिली थी। खास बात यह है कि इस किरदार को माक्र्स ने उनकी पर्सनालिटी और अभिनय शैली को ध्यान में रखकर तैयार किया था। उनके जाने से मनोरंजन जगत ने एक बेहतरीन कलाकार खो दिया है लेकिन उनकी शानदार परफॉरमेंस और यादगार किरदार हमेशा दर्शकों के दिलों में जिन्दा रहेंगे।
थियेटर से शुरू की अपने करियर की शुरुआत
आपको बता दें कि क्रिश्चियन बुजेउ इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरे थे। 14 अक्टूबर 1944 में जन्म हुआ था। फ्रांस के ड्रामा स्कूल से उन्होंने एक्टिंग की बहुत सी चीजें सीखी। इसके बाद थिएटर के जरिए उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की और इसके बाद उनका करियर आसमान छू गया। एक्टिंग करने के साथ-साथ उन्होंने बहुत से लोगों को एक्टिंग भी सिखाई और अब 15 जून को वो इस दुनिया को अलविदा कह गए।
एक्टर से पहले थे स्टंटमैन
क्रिश्चियन बुजेउ की एक खास बात यह है कि वो एक्टर से पहले एक प्रोफेशनल स्टंटमैन थे, आम जनता इस बात से अभी तक वाकिफ नहीं है। करीब 15 सालों तक उन्होंने दुनिया के हर कोने में अपना टैलेंट दिखाया। इसके अलावा वो जापान तक जाकर तलवारबाजी और घुड़सवारी के बड़े-बड़े टूर्नामेंट्स का हिस्सा रहे थे।
इस फिल्म के बाद सिनेमाघरों में बटोरी थीं सुर्खियां
अगर फिल्मों की बात करें, तो क्रिश्चियन बुजेउ को सबसे ज्यादा लोकप्रियता साल 1993 में रिलीज हुई सुपरहिट कॉमेडी फिल्म 'द विजिटर्स' से मिली थी। इस फिल्म में उन्होंने जीन-पियरे गुलार्ड नाम के एक परेशान और मजेदार डेंटिस्ट का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। उनकी यह भूमिका इतनी चर्चित हुई कि उन्होंने फिल्म के दूसरे भाग, जो 1998 में रिलीज हुआ था, में भी इसी किरदार को दोबारा निभाया। दिलचस्प बात यह है कि एक इंटरव्यू में क्रिश्चियन ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि उन्होंने यह फिल्म इसलिए स्वीकार की थी ताकि उनके बच्चों के लिए अच्छी तरह से कमाई कर सकें और उनका पालन-पोषण बेहतर तरीके से हो सके।
