रणवीर सिंह से लेकर सनी देओल तक, सेलेब्स ने की 120 बहादुर के ट्रेलर की खूब तारीफ
punjabkesari.in Friday, Nov 07, 2025 - 12:14 PM (IST)
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बहुत ही इंतज़ार के बाद 120 बहादुर का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है, और पहले ही फ्रेम से यह अपनी बड़े स्केल, जोश और इमोशंस के साथ दर्शकों को पकड़ लेता है। यह भारत के सबसे बहादुर सैनिकों की बहादुरी को एक शक्तिशाली श्रद्धांजलि है। बेहतरीन ट्रांज़िशन, जोरदार बैकग्राउंड स्कोर और ऐसे इमोशंस जो लंबे समय तक बने रहते हैं। कहना गलत नहीं होगा कि यह सिर्फ एक ट्रेलर नहीं, बल्कि एक ऐसा अनुभव है जो खत्म होने के बाद भी आपके साथ रहता है। जहाँ ट्रेलर पूरे देश से खूब तारीफें बटोर रहा है, वहीं अब सेलिब्रिटीज़ ने भी सोशल मीडिया पर अपनी तारीफों की बौछार कर दी है और इंटरनेट पर हलचल मचा दी है।
बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह, सनी देओल से लेकर रिया चक्रवर्ती, अनुषा दांडेकर, गजराज राव, वाणी कपूर, वामिका गब्बी, अर्जुन रामपाल, सुनील ग्रोवर और गोपी पुत्रण द्वारा किए गए कमेंट्स की यहां देखें झलक।
रणवीर सिंह ने लिखा है:

सनी देओल ने लिखा है:

रिया चक्रवर्ती ने लिखा है:

अनुषा दांडेकर ने लिखा है:

गजराज राव ने लिखा है:

वामिका गब्बी ने लिखा है:

सुनील ग्रोवर ने लिखा है:

गोपी पुत्रण ने लिखा है:

कित सिवाच, देवेंद्र अहिरवार, अशुतोष शुक्ला, बृजेश करनवाल, अतुल सिंह और वरिष्ठ अधिकारी अजिंक्य देव व एजाज खान भी हैं, जो इस तरह एक मजबूत और अलग अलग कलाकारों की टीम के साथ फिल्म वॉर ड्रामा में गहराई और सच्चाई जोड़ती है।
शानदार सींस, गहरी इमोशंस और देशभक्ति के जोश के साथ, 120 बहादुर एक ऐसी फिल्म है जो उन 120 सैनिकों की बहादुरी को दिखाती है, जो 3000 दुश्मनों के सामने हिम्मत से आखिरी दम तक खड़े रहे।
120 बहादुर का निर्देशन रजनीश 'रेज़ी' घई ने किया है और इसे रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर (एक्सेल एंटरटेनमेंट) और अमित चंद्रा (ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज़) ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
