जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी Brahmastra 2, नमित मल्होत्रा ने दी बड़ी Update

punjabkesari.in Wednesday, Apr 15, 2026 - 11:06 AM (IST)

Mumbai : अभी थोड़े दिनों पहले ही रणबीर कपूर की Ramayana का टीजर देखने को मिला। इस फिल्म में रणबीर कपूर राम के रूप में नजर आये हैं। 4000 करोड़ की इस मूवी को Namit Malhotra प्रोड्यूस कर रहे हैं। दर्शकों को यह टीजर इतना पसंद आया है कि फिल्म को लेकर  उनकी excitement और भी ज्यादा बढ़ती जा रही है। इसी के बीच नामित मल्होत्रा ने एक और एलान किया है कि जल्द ही  Brahmastra 2 सिनेमा घरों में दस्तक देगी। जिसके बाद से ही फैंस में इस मूवी को लेकर उत्त्तेजना बढ़ गई है। 

Brahmastra 2 को लेकर बड़ी अपडेट 
Brahmastra के पहले पार्ट में Ranbir Kapoor, Alia Bhatt और Amitabh Bachchan मुख्य किरदार निभा रहे थे। Ayan Mukerji द्वारा इस फिल्म का निर्देश किया गया था। रणबीर रपूर की इस फिल्म ने बहुत ही समय में लोकप्रियता हासिल की थी, जिसके बाद निर्माता ने यह फैसला लिया कि इसका दूसरा पार्ट भी जल्द आएगा। हाल ही Las Vegas में हुए CinemaCon 2026 इवेंट में नमित मल्होत्रा ने दर्शकों को यह बताया है कि Brahmastra 2 बनने की सम्भावना है। जैसे ही आने वाली फिल्म रामायण का काम खत्म होगा उसके तुरंत बाद ही ब्रह्मास्त्र 2 पर काम शुरू किया जाएगा। 

क्या है Brahmastra की स्टोरी ?
Brahmastra 1 के अंत में ही Brahmastra 2 का हिंट दे दिया गया था। सेकंड पार्ट की यह कहानी देव और अमृता के इर्द-गिर्द घूमती हुई दिखाई देगी, जैसा की पहले पार्ट में बताया गया है लेकिन इस बार इनकी लव स्टोरी को बहुत ही विस्तार से दिखाया जाएगा। 

दिवाली पर रिलीज होगी रामायण
इसी के साथ आपको बता दें कि नमित मल्होत्रा फ़िलहाल अपनी रामायण में बिजी हैं। इस मूवी में Ranbir Kapoor, Sai Pallavi और Yash  मुख्य किरदार में नजर आएंगे। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News