Birthday Special: सुनील शेट्टी की बेटी है बेहद खूबसूरत, जाने अथिया शेट्टी की खास बातें

Saturday, Nov 05, 2022 - 01:30 PM (IST)

मुंबई। बॉलिवुड के जाने माने हीरो सुनील शेट्टी की लाडली बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी का आज जन्मदिन है। अथिया आज अपना 30वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस दिन को खास बनाने में अथिया की फैमिली और फैंस ने कोई कसर नहीं छोड़ी। अथिया के जन्मदिन पर उनके पिता सुनील ने उन्हें सोशल मिडिया पर विश किया।

सुनील शेट्टी और उनकी बेटी अथिया शेट्टी एक खूबसूरत बॉन्ड हैं। दोनों को अक्सर एक दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करते हैं। वही आज बेटी के जन्मदिन पर सुनील ने अथिया के साथ अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ सुनील ने कैप्शन में लिखा, 'मेरी जिंदगी जन्मदिन की शुभकामनाएं।' इसके साथ ही उन्होंने दिल वाली इमोजी के अलावा कई सारे हैशटैग फोरेवर बेबी, लव, फादर डॉटर, हार्ट, ब्यूटी और ब्रैट भी लगाए हैं। अथिया ने भी पिता की पोस्ट पर तुरंत रिएक्ट और हार्ट इमोजी के साथ ‘लव यू’ लिखा है।

अथिया शेट्टी ने अपने करियर की शुरूआत साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'हीरो' से की थी, जिनमें अभिनेत्री सूरज पंचोली के साथ नजर आई थीं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी। इसके बाद अभिनेत्री अनिल कपूर और अर्जुन कपूर की फिल्म 'मुबारकां' में नज़र आई थीं। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं चली। इसके बाद अथिया 'नवाबजादे', 'मोतीचूर चकनाचूर' और 'तड़प' जैसी फिल्मों में नजर आईं, लेकिन ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुईं।

बात करें अथिया की पर्सनल लाईफ के बारे में तो अथिया शेट्टी और केएल राहुल की लव स्टोरी काफी चर्चा में रहती है। अभिनेत्री इस वजह से लाइमलाइट में नजर आती हैं। बीते कुछ दिनों पहले दोनों की शादी को लेकर भी चर्चाएं हुई थीं। अथिया और केएल राहुल की लव स्टोरी की बात करें तो जानकारी के अनुसार दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। हालांकि, तब इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं थी। फिर दोनों ने जब सोशल मीडिया पर एक दूसरे को बर्थडे विश करना शुरू किया, तब उनके रिलेशनशिप में होने के कयास लगाए जाने लगे थे। और अब हर कोई जानता है कि यह दोनो ऑफिशियल रिलेशनशिप में हैं।

 

Diksha Raghuwanshi

Advertising