बेबी गर्ल के पेरेंट्स बने बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर, फैंस दे रहे बधाई
punjabkesari.in Saturday, Nov 12, 2022 - 04:42 PM (IST)

मुंबई। बी टाउन के ग्लैमरस कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के घर लक्ष्मी आई है। इस खूबसूरत कपल ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। जानकारी के मुताबिक, बिपाशा ने शनिवार सुबह बेटी को जन्म दिया है। बता दें कि शादी के पूरे छह साल बाद करण और बिपाशा पेरेंट्स बने हैं।
बिपाशा बसु ने अगस्त में अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी फैंस के साथ शेयर की थी। तब से लेकर अब तक कई बार इस कपल ने ग्लैमरस पिक्चर्स शेयर की हैं। बिपाशा ने कई बार मेटरनिटी शूट भी कराया। अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़े उन्होंने कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए।
कुछ महीनों पहले बिपाशा बसु ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, वह और करण एक बेटी चाहते हैं। उनकी तमन्ना है कि, उनके घर बेबी गर्ल का जन्म हो। उन्होंने कहा था कि, जब भी बच्चे पैदा करने की बात आती थी, तो वह और करण हमेशा इसके लिए पहले से ही तैयार रहते थे। उन्होंने कहा, 'करण और मैं शुरू से ही क्लियर थे हम बेबी चाहते हैं।'
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी 'एलोन' के सेट पर शुरू हुई थी। फिल्म 2015 में रिलीज हुई थी। बिपाशा बसु और करण ने 2016 में शादी कर ली।