जल्द शादी करने वाली है बिग बॉस कंटेस्टेंट गोरी नागोरी! ‘हमारी शादी में’ गाना गाकर दिया हिंट

Monday, Nov 14, 2022 - 11:25 AM (IST)

मुंबई। बिग बॉस सीज़न 16 में दर्शकों को खूब सारा मसाला और धमाल देखने को मिल रहा है। हर एक कंटेस्टेंट शो में जमकर गेस खेल रहा है। 'हरियाणा की शकीरा' कहलाने वाली गोरी नागोरी हालांकि इस हफ्ते बिग बॉस  के घर से बाहर हो गई हैं, लेकिन वे अभी भी अपने खास अंदाज के कारण दर्शकों के बीच जगह बनाई हुई है। गोरी नागोरी ने बिग बॉस के घर से बाहर आने के तुरंत बाद अपनी शादी की गुडन्यूज फैंस को दी है।

गोरी नागोरी  ने बिग बॉस से बाहर आने के बाद, अपने रिश्ते के बारे में भी खुलासा कर दिया है। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद, गोरी ने एक इंटरव्यू में अपनी शादी औऱ रिश्ते के बारे में खुलकर बात की। गोरी ने बताया वह पिछले कई सालों से सनी चौधरी को डेट कर रही हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि, वे जल्द ही लोगों को गुडन्यूज भी देने वाली है। गोरी ने हिंट देते हुए 'हमारी शादी में' गाना भी गाया। गोरी नागोरी की इन बातों से साफ पता चलता है कि, वह जल्द ही सनी चौधरी  से शादी करने वाली हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sunny (@yoursunnychaudhary)

Diksha Raghuwanshi

Advertising