4 साल के हुए गोला, Bharti Singh ने खास अंदाज में मनाया बेटे का बर्थडे, देखें Pictures
punjabkesari.in Wednesday, Apr 08, 2026 - 12:18 PM (IST)
Mumbai : मशहूर कॉमेडियन Bharti Singh और Harsh Limbachiyaa के लाडले बेटे लक्ष (गोला) हाल ही में 4 साल के हो गए हैं। इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए भारती और हर्ष ने कोई कसर नहीं छोड़ी। सोशल मीडिया पर गोला के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहे हैं।

एक खास सरप्राइज और आलीशान वेन्यू
Bharti और Harsh ने गोला के चौथे जन्मदिन के लिए एक शानदार रिजॉर्ट बुक किया था। इस सेलिब्रेशन में भारती की मां, बहन, सास-ससुर और परिवार के अन्य सदस्य शामिल हुए। रिजॉर्ट के एक बड़े हॉल को बेहद खूबसूरती से सजाया गया था, जिसे देखकर नन्हा गोला खुशी से झूम उठा।

गोला का कूल बर्थडे लुक
अपने जन्मदिन पर गोला काफी मासूम और क्यूट लग रहे थे। उन्होंने एक सफेद रंग की कैजुअल टी-शर्ट और जींस पहनी थी। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की गई तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा गया, "मैं बर्थडे बॉय हूं, कैसे लगे आपको मेरे बर्थडे के फोटोज ? इन तस्वीरों पर फैंस ने दिल खोलकर प्यार लुटाया और कमेंट सेक्शन बधाइयों से भर गया।

कार-थीम वाला यूनिक केक और सजावट
गोला की पसंद को ध्यान में रखते हुए पूरी पार्टी को कस्टमाइज किया गया था। पूरी सजावट सिल्वर और ब्लू कलर थीम पर आधारित थी, जो दिखने में काफी अट्रैक्टिव लग रही थी। बर्थडे केक काफी खास था, जिस पर कार-थीम के साथ छोटी-छोटी गाड़ियां और सड़क बनी हुई थी। केक पर गोला का नाम 'लक्ष' और उम्र 4 लिखी थी।

फैमिली व्लॉग और खास पल
भारती ने अपने यूट्यूब व्लॉग के जरिए इस जश्न की पूरी झलक फैंस के साथ साझा की है। वीडियो में गोला के साथ-साथ भारती, हर्ष और उनका छोटा बेटा काजू भी मस्ती करते नजर आ रहे हैं। केक खाते हुए गोला की मासूमियत ने सोशल मीडिया पर सबका दिल जीत लिया है।
