हर थ्रिलर लवर की वॉचलिस्ट में ‘भागवत’ को मिलनी चाहिए जगह, ये हैं 5 कारण
punjabkesari.in Saturday, Oct 18, 2025 - 05:56 PM (IST)
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। हाल ही में रिलीज़ हुई Bhagwat ने ZEE5 पर अपनी दमदार कहानी और शानदार अभिनय से दर्शकों को बांध लिया है। निर्देशक Akshay Shere द्वारा निर्देशित यह इंटेंस चेज़ थ्रिलर अपने भावनात्मक गहराई, रियलिज़्म और दिल दहला देने वाले तनाव के लिए खास बन जाती है। Arshad Warsi और Jitendra Kumar के शानदार प्रदर्शन के साथ, Bhagwat इस सीज़न की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है।
यह रहे 5 कारण, क्यों Bhagwat आपकी वॉचलिस्ट में ज़रूर होनी चाहिए
एक कहानी जो पीछा करने से कहीं आगे जाती है
Bhagwat सिर्फ एक कातिल को पकड़ने की कहानी नहीं है। यह अपने भीतर के अंधकार से जूझने की कहानी भी है। उत्तर प्रदेश के रॉबर्ट्सगंज की पृष्ठभूमि में सेट, यह फिल्म इंस्पेक्टर विश्वास भगवत के संघर्ष को दिखाती है। जो न्याय की तलाश में है, लेकिन अपने अतीत की छाया से भी जूझ रहा है। सस्पेंस और इमोशन का यह संगम आपको पूरी तरह जोड़े रखता है।
Arshad Warsi की दमदार वापसी
इंस्पेक्टर विश्वास भगवत के किरदार में Arshad Warsi ने अपने करियर का सबसे इंटेंस परफॉर्मेंस दिया है। लंबे समय बाद एक बार फिर यूनिफॉर्म में लौटे Arshad, स्क्रीन पर गुस्सा, दर्द और ताकत तीनों का बेहतरीन मेल दिखाते हैं। उनका यह किरदार याद दिलाता है कि जब किरदार में आत्मा चाहिए, तो Arshad से बेहतर कोई नहीं।
Jitendra Kumar का अब तक का सबसे अलग रूप
अपने हल्के-फुल्के और रिलेटेबल किरदारों के लिए मशहूर Jitendra Kumar इस फिल्म में चौंका देने वाला परफॉर्मेंस देते हैं। Sameer के रूप में उनका किरदार कहानी में मनोवैज्ञानिक गहराई जोड़ता है। उनका ट्रांसफॉर्मेशन देखकर फैंस और क्रिटिक्स दोनों हैरान हैं। यह रोल साबित करता है कि Jitendra सिर्फ प्यारे किरदार ही नहीं, बल्कि इंटेंस रोल्स भी बखूबी निभा सकते हैं।
Akshay Shere का दूरदर्शी निर्देशन
निर्देशक Akshay Shere ने Bhagwat को एक साधारण क्राइम ड्रामा से उठाकर एक सोचने पर मजबूर करने वाले थ्रिलर में बदल दिया है। उनकी डिटेल पर पकड़ चाहे वह बैकग्राउंड की खामोशी हो या विज़ुअल्स की गहराई हर फ्रेम में सस्पेंस को और बढ़ाती है। उनका निर्देशन यथार्थ और सिनेमैटिक थ्रिल का परफेक्ट बैलेंस दिखाता है।
सच्ची घटनाओं से प्रेरित कहानी
उत्तर प्रदेश के एक छोटे से कस्बे की सच्ची घटनाओं से प्रेरित Bhagwat में एक डरावनी सच्चाई छिपी है। यह रियल टच कहानी को और भी गहराई देता है और हर मोड़ को और भी असली महसूस कराता है।
