स्त्री का दिल चुराने आया नया ‘आशिक’! स्त्री 2 का खूबसूरत गाना हुआ रिलीज

punjabkesari.in Friday, Aug 09, 2024 - 04:45 PM (IST)

नई दिल्ली। स्त्री 2 के लिए उत्साह और बढ़ गया है, क्योंकि एक और नया गाना ‘खूबसूरत’ रिलीज हो गया है! इस गाने ने फैंस को दीवाना बना दिया है। जहां खूबसूरत श्रद्धा कपूर के साथ राजकुमार राव और नए ‘आशिक’ वरुण धवन उन्हें रिझाने की कोशिश कर रहे हैं। यह गाना एक अनोखा म्यूजिकल सरप्राइज है, जो स्त्री और भेड़िया के बीच की मस्ती भरी केमिस्ट्री को दिखाता है।

इस गाने में तीनों के बीच की मस्ती और खेल को बहुत ही खूबसूरती से पेश किया गया है। राजकुमार और वरुण, दोनों श्रद्धा को इंप्रेस करने में लगे हैं। ‘खूबसूरत’ एक ऐसा गाना है जिसे देखना और सुनना दोनों ही मजेदार है।

इस गाने को विशाल मिश्रा ने आवाज दी है। विशाल मिश्रा ने म्यूजिक कम्पोज किया है मशहूर जोड़ी सचिन-जिगर ने। अमिताभ भट्टाचार्य ने इसके बोल लिखे हैं। जो इस दिल को छू लेने वाली धुन के साथ बहुत अच्छे से मेल खाते हैं। गाने का अरेंजमेंट और डिजाइन सचिन-जिगर ने किया है, जबकि एरिक पिल्लई ने इसे FSOB स्टूडियो में मिक्स और मास्टर किया है। जिसमें माइकल एडविन पिल्लई ने उनकी मदद की है।

गाने के रिलीज के मौके पर सचिन-जिगर ने कहा, 'खूबसूरत एक ऐसा प्यारा गाना है जिसे हमने इस शब्द के असली मायने को ध्यान में रखकर कम्पोज किया है। ऐसे नए गाने बनाना हमेशा मजेदार होता है। जो सीधे दिल से निकलते हैं। हमें उम्मीद है कि लोग इसे उतना ही पसंद करेंगे जितना हमने इसे बनाया है। हमने विशाल मिश्रा से इस गाने को गवाया है और उन्होंने इसमें दिल से अपनी आवाज दी है।

गायक विशाल मिश्रा ने कहा, 'इस गाने के जरिए मैं सभी को यह याद दिलाना चाहता हूं कि खूबसूरती सिर्फ आईने में दिखने वाली चीज़ नहीं है। बल्कि यह वह रोशनी है जो आपके भीतर से निकलती है। चाहे दुनिया कुछ भी कहे, आप जैसे हैं। वैसे ही पर्याप्त हैं। मुझे उम्मीद है कि हर लड़की इस गाने से जुड़ेगी और खुद पर विश्वास करेगी।

इस फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है और इसे जियो स्टूडियोज और दिनेश विजान ने प्रोड्यूस किया है। हॉरर-कॉमेडी स्ट्री 2, 15 अगस्त, 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyotsna Rawat

Related News