शाहरुख खान के ‘मन्नत’ के पास से गुजरे आयुष्मान खुराना ने मांगी दुआ, फैंस बोले- 'घर नहीं मंदिर है'

Monday, Nov 28, 2022 - 09:49 AM (IST)

मुंबई। आयुष्मान खुराना बीते रविवार को बांद्रा में थे और उन्होंने जगह के सबसे लोकप्रिय स्थान शाहरुख खान के घर मन्नत के सामने अपनी एक तस्वीर साझा की। अभिनेता ने खुद को स्टार का फैंन बताया और कहा कि उन्होंने भी मौके से गुजरते हुए दुआ मांगी। तस्वीर में आयुष्मान को अपनी कार के सनरूफ से मन्नत को देखते हुए देखा जा सकता है, जबकि कई दर्शक इस पल को अपने सेलफोन में कैद कर रहे हैं।

आयुष्मान ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'मन्नत से गुजर रहा था। तो एक मन्नत मांग ली। एक एक्शन हीरो, 2 दिसंबर...।" उन्होंने तस्वीर के साथ शाहरुख की फिल्म ‘बाजीगर’ का गाना ‘बाजीगर ओ बाजीगर’ जोड़ा, साथ ही हैशटैग 'SRKian' भी लिखा।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk)

आयुष्मान के फैंस के साथ-साथ शाहरुख खान के फैंस ने भी पोस्ट पर खूब प्यार बरसाया। एक फैंन ने मन्नत को "मुंबई में पसंदीदा जगह" कहा। दूसरे फैंन ने पोस्ट पर कमेंट कर कहा, "मन्नत सिर्फ एक घर नहीं है लोगो के लिए मंदिर है।" एक अन्य ने लिखा "मैं अपना लिरिक्स राइटिंग करियर शुरू करने के लिए अगले साल मुंबई जा रहा हूं, मन्नत पहली जगह होगी जहां मैं जाऊंगा।"

आयुष्मान इन दिनों अपनी पहली एक्शन फिल्म ‘एन एक्शन हीरो’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। अनिरुद्ध अय्यर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में जयदीप अहलावत भी हैं। यह 2 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Diksha Raghuwanshi

Advertising