‘पति पत्नी और वो 2’ के ‘दिल वाले चोर’ रीप्राइज वर्जन में आयुष्मान खुराना ने दी आवाज

punjabkesari.in Thursday, May 14, 2026 - 02:22 PM (IST)

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। आयुष्मान खुराना ने आगामी फिल्म Pati Patni Aur Woh Do के लोकप्रिय गाने ‘दिल वाले चोर’ के रीप्राइज वर्जन को अपनी आवाज दी है। फिल्म रिलीज से ठीक पहले मेकर्स ने इस खास वर्जन को लॉन्च किया है, जिसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।

पहले वर्जन को भी मिला था शानदार रिस्पॉन्स
‘दिल वाले चोर’ के ओरिजिनल वर्जन को आदित्य रिखारी और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज से सजाया था। गाने को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला और अब आयुष्मान खुराना की आवाज में इसका नया वर्जन एक अलग ही भावनात्मक रंग लेकर आया है।

अपने संवेदनशील और दिल को छू लेने वाले अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले आयुष्मान ने इस गाने में प्यार, तड़प और भावनाओं को बेहद खूबसूरती से पेश किया है। उनका यह वर्जन फिल्म की इमोशनल जर्नी को और गहराई देता नजर आ रहा है।

फिल्म की कहानी के भावनात्मक पहलू को मजबूत करेगा गाना
मेकर्स के अनुसार, ‘दिल वाले चोर’ का यह रीप्राइज वर्जन फिल्म की कहानी के भावनात्मक पक्ष को और मजबूत बनाता है। गाने की नई प्रस्तुति दर्शकों को एक अलग म्यूजिकल अनुभव देने वाली है। फिल्म रोमांस, ड्रामा और अनपेक्षित ट्विस्ट्स से भरपूर बताई जा रही है, जिसे निर्देशक मुदस्सर अज़ीज़ ने अपने खास अंदाज में पेश किया है।

कल सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
टी-सीरीज़, बी आर स्टूडियोज और भूषण कुमार की प्रस्तुति ‘पति पत्नी और वो 2’ कल सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, रेनू रवि चोपड़ा और कृष्ण कुमार ने किया है, जबकि जूनो चोपड़ा इसके क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म के साथ-साथ इसका संगीत भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाएगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Manisha

Related News