कार हादसे में गई 26 साल की इस Makeup Artist की जान, सदमें में पूरी इंडस्ट्री

punjabkesari.in Friday, Aug 07, 2026 - 09:51 AM (IST)

Ava gillies Passed Away : हॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्म बार्बी में अपने काम के लिए पहचान बनाने वाली मेकअप आर्टिस्ट आवा गिलीज का महज 26 साल की उम्र में एक सड़क हादसे में निधन हो गया। नार्थ यॉर्कशायर पुलिस के मुताबिक, 26 जुलाई को इंग्लैंड के रेलटन में यह हादसा हुआ। बताया गया कि गिलीज अपनी कार से कैरिजवे पर सफर कर रही थी, तभी एक दूसरी कार ने उनकी गाडी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनकी जान चली गई। 

सड़क हादसे में हुई आर्टिस्ट की मौत
हादसे के तुरंत बाद ही आर्टिस्ट में उसी जगह पर अपना दम तोड़ दिया। उनके परिवार ने एक भावुक बयान जारी करते हुए उनके निधन पर गहरा दुःख जताया और कहा कि यह उनके लिए कभी न भर पाने वाली क्षति है। 

आर्टिस्ट के निधन के बाद परिवार ने दिया बयान
इसके बाद परिवार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि- आवा, हम हमेशा तुम्हें याद करेंगे। तुम्हारी हाजिरजवाबी, तुम्हारा आकर्षण, तुम्हारी सुंदरता, तुम्हारा जबरदस्त आत्मविश्वास, तुम्हारे कई हुनर और फिल्म व टीवी के लिए मेकअप के क्षेत्र में तुम्हारी महारत। हमारे साथ बिताए लगभग 27 वर्षों में तुमने बहुत कुछ किया। इसमें पढ़ाई, यात्रा और काम शामिल हैं। तुम्हें बड़ा करना और तुमसे प्यार करना हमारे लिए सौभाग्य की बात थी।'

गिलीज का वर्क 
गिलीज के यदि काम की जाए तो उन्होंने लम्बे समय तक इंडस्ट्री में मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर काम किया। आवा गिलीज ने अपने करियर के दौरान कई मशहूर प्रोजेक्ट्स में बार्बी, ‘वंडर वुमन 1984’ और ‘स्नो व्हाइट’ जैसी चर्चित फिल्में, जबकि ‘ब्रिजर्टन’, ‘द क्राउन’ और ‘स्टार वार्स: एकोलाइट’ जैसे लोकप्रिय टीवी शोज भी शामिल हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News