परिणीति-राघव से पहले इस कपल ने रचाई गुपचुप शादी, तस्वीरें शेयर कर फैंस को किया हैरान

Wednesday, Sep 13, 2023 - 04:53 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. फैंस के बीच जहां परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की खबरों का बाजार गर्म है। वहीं साउथ एक्टर अशोक सेल्वन ने एक्ट्रेस कीर्ति पांडियन से गुपचुप शादी रचाकर सबको हैरान कर दिया है। शादी के बाद कपल ने अपनी वेडिंग फोटोज फैंस के साथ शेयर की है, जिसे देख लोग काफी शॉक्ड हो रहे हैं और एक नई शुरुआत के लिए उन्हें बधाई भी दे रहे हैं।

 

अशोक सेल्वन और एक्ट्रेस कीर्ति पांडियन ने 13 सितंबर को इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की फोटोज शेयर की  और कैप्शन में लिखा- 'लाल पानी की तरह मेरा दिल प्यार से मिश्रित है'। कहा जा रहा है कि कपल की शादी में बेहद करीबी लोग ही मौजूद थे। हालांकि, इस पोस्ट के साथ दोनों ने अपनी वेडिंग डेट का खुलासा नहीं किया है।


तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कीर्ति और अशोक की शादी तमिल रीति रिवाजों से साथ हुई। कपल ऑफ व्हाइट आउटफिट में एक दूसरे संग ट्विनिंग किए बेहद खूबसूरत लगा। जहां कीर्ति ने ऑफ व्हाइट और गोल्ड वर्क साड़ी में दुल्हन बनीं। वहीं अशोक ऑफ व्हाइट धोती और शर्ट में परफेक्ट दिखे।

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक 17 सितंबर को कीर्ति और अशोक की ग्रैंड रिसेप्शन होने जा रही है, जिसमें कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।


वहीं, काम की बात करें तो अशोक सेल्वन और कीर्ति में दिनाकरन शिवलिंगम की आने वाली फिल्म 'ब्लू स्टार' में नजर आएंगे। यह पहली बार होगा जब दोनों ऑनस्क्रीन एक साथ नजर आएंगे। 


 

suman prajapati

Advertising