Asha Bhosle की तबीयत पर बड़ा अपडेट ! डॉक्टर ने दी पूरी जानकारी
punjabkesari.in Sunday, Apr 12, 2026 - 10:05 AM (IST)
Asha Bhosle : बॉलीवुड की दिग्गज गायिका Asha Bhosle की तबीयत को लेकर एक चिंताजनक खबर सामने आई है। शनिवार को उन्हें कार्डियक अरेस्ट आने के बाद तुरंत मुंबई के Breach Candy Hospital में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनका इलाज जारी है, लेकिन अस्पताल की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक विस्तृत मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है।

डॉक्टर ने क्या कहा ?
अस्पताल की डॉक्टर Pratiti Samdani ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 अप्रैल को आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट आया था, जिसके बाद उन्हें तुरंत इमरजेंसी में भर्ती किया गया। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है और मेडिकल टीम उनकी हालत पर नजर बनाए हुए है।
संगीत की दुनिया की दिग्गज
Asha Bhosle भारतीय संगीत जगत का एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने अपने करियर में 20 से अधिक भाषाओं में 12,000 से ज्यादा गाने गाए हैं। उनके नाम सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज है। उनका जन्म 8 सितंबर 1933 को हुआ था। उनकी बड़ी बहन Lata Mangeshkar भी संगीत जगत की महान हस्ती रही हैं, जिन्हें स्वर कोकिला के नाम से जाना जाता है।

निजी जिंदगी और सम्मान
आशा भोसले ने मशहूर संगीतकार R. D. Burman से शादी की थी, जिनका बॉलीवुड संगीत में बड़ा योगदान रहा है। अपने करियर में आशा ने 2200 से ज्यादा फिल्मों में अपनी आवाज दी है। उनके योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें 2008 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया था। इसके अलावा भी उन्होंने अपने नाम कई प्रतिष्ठित पुरस्कार दर्ज किए हैं।

