अनुपमा के बापूजी ने बढ़ाया देश का मान, Arvind Vaidya को मिला पद्म श्री सम्मान
punjabkesari.in Tuesday, May 26, 2026 - 05:01 PM (IST)
Arvind Vaidy Padma Shri Award : अनुपमा आज तक सबसे बेस्ट सीरियल में से एक है। इस सीरियल के हर किरदार को फैंस की तरफ से बहुत प्यार मिला है। इसी सीरियल में अनुपमा के ससुर बापूजी का किरदार निभाने वाले अरविंद वैद्य पिछले 60 सालों से इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। इसी बीच उन्हें 'पद्म श्री' अवार्ड से नवाजा गया हैं, यह अवार्ड उन्हें द्रौपदी मुर्मू द्वारा मिला।
सोमवार को मिला अवार्ड
इतना बड़ा सम्मान मिलना कोई आम बात नहीं है। सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में बहुत सारे कलाकारों को सम्मान मिला और इन्ही में से एक है Arvind Vaidy। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कई बड़ी हस्तियों के बीच अरविंद वैद्य को मिला पद्म श्री सम्मान से नवाजा गया। इस मौके पर उनकी बेटी और पत्नी भी मौजूद थीं। जैसे ही अरविन्द स्टेज पर पहुंचे, उनके परिवार की ख़ुशी सातवें आसमान पर थी।
इसके बाद उनकी बेटी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उनकी तस्वीर डालते हुए लिखा, '' Proud Moment for us''

अरविंद वैद्य ने शेयर की अपनी ख़ुशी
एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि मैं पिछले 60 सालों से थिएटर, टीवी और फिल्मों में काम कर रहा हूं। जब टीवी नहीं थी तब भी मैंने बहुत मेहनत की थी। मेरी जिंदगी में बहुत सी परेशानियां आईं लेकिन मैंने कभी हार नहीं मानी।
मुझे उम्मीद भी नहीं थी की मुझे इतने बड़े सम्मान से नवाजा जाएगा। Arvind Vaidya ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें हमेशा दर्शकों का प्यार और समर्थन मिला, जो उनके लिए सबसे बड़ी उपलब्धि रही है। उन्होंने बताया कि जिंदगी से उन्हें कभी कोई शिकायत नहीं रही, क्योंकि उनका परिवार, बच्चे और दोस्त हमेशा उनके साथ मजबूती से खड़े रहे।
उन्होंने आगे कहा कि थिएटर, फिल्मों और टेलीविजन इंडस्ट्री में जिन निर्माताओं और लोगों के साथ उन्होंने काम किया, वे समय के साथ उनके अच्छे दोस्त बन गए। अभिनेता ने यह भी माना कि अभिनय और उनकी पत्नी उनकी जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा हैं और इनके बिना वह खुद को अधूरा महसूस करते हैं।
Arvind Vaidya ने पद्म श्री सम्मान मिलने को अपने जीवन का बेहद खास और सौभाग्यपूर्ण पल बताया। इसके लिए उन्होंने सबसे पहले भगवान का धन्यवाद किया।
