लॉवर-टी शर्ट में घूमोगे, तो पति कहां प्यार करेगा....Armaan Malik ने पायल को दिखाया नीचा, यूजर्स ने जमकर किया ट्रोल
punjabkesari.in Tuesday, Jun 09, 2026 - 06:40 PM (IST)
Armaan Malik : अरमान मालिक आए दिन किसी न किसी बात से कंट्रोवर्सी में घिरे रहते हैं। अब फिर से हाल ही में उनका एक वीडियो क्लिप काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो पायल को ट्रोल कर रहे हैं और वहीं दूसरी तरफ वो अपनी दूसरी पत्नी कृतिका की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने को बाद हर कोई उनको जमकर ट्रोल कर रहा है। चलिए जानते हैं क्या था वीडियो में ऐसा-

पायल को टीशर्ट में देखकर गुस्सा हुए अरमान
उनकी इस वीडियो में अरमान पायल के कपड़ो को लेकर काफी गुस्सा हुए। उन्होंने पायल से कहा कि तुम्हे मैंने नई नाइटी खरीद कर दी, इसके बावजूद भी तुमने यही कपड़े पहने हुए हैं। इस बात को सुनने के बाद पायल ने कहा कि मैं बच्चों को संभालने के काफी व्यस्त थी।
2 महीने में तलाक दे देगा तुम्हें
इसके बाद अरमान ने कहा कि यदि तुम ऐसे ही कपड़े पहनोगी तो मैं तुम्हे कपड़े नहीं लेकर दूंगा। कह लो कि हमारा पति प्यार नहीं करता, हम तो ऐसे ही हैं। लॉवर-टी शर्ट में घूमोगे, तो पति कहां प्यार करेगा ? फिर कहती हो लड़के 2 महीने बाद तलाक दे देते हैं। अपने आपको जितना ग्रूमिंग रख सकते हो, रखो ना भाई।’

इसके बाद अरमान ने कृतिका की तारीफ करते हुए कहा कि देखो उसने कितने अच्छे कपड़े पहने है और वो सुबह उठकर ग्रीन टी भी पीती है। उसे देखो और अपने आप को देखो।
ऐसी बात सुन भड़के यूजर्स
उनकी इसी बात को लेकर अरमान सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रहे हैं। कुछ लोगों ने कमेंट किया है कि अरमान पायल को नीचा दिखाने में बिल्कुल भी पीछे नहीं रहता और कृतिका की हमेशा तारीफ करता है।
