अनुष्का सेन ने एक और उपलब्धि की अपने नाम, रैंप वॉक से स्टेज पर लगाई आग

punjabkesari.in Saturday, Oct 26, 2024 - 06:25 PM (IST)

नई दिल्ली। ग्लोबल स्टार और यूथ आइकन अनुष्का सेन ने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। उन्होंने मुंबई में एंटरप्रेनरी बाय नव्या नंदा x गुलाबो बाय अबू संदीप शोकेस के लिए रैंप वॉक की।  अनुष्का ने रीगल और रेडिएंट लुक में रनवे पर कॉन्फिडेंस के साथ-साथ एलिगेंस और स्टाइल दिखाया।

फैशन शो में अनुष्का ने खूबसूरत ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट में रनवे पर उतरकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा, जिसमें उनका टोंड फिगर साफ दिखाई दे रहा था। उन्होंने फ्लोइंग बोहेमियन श्रग पहना था, जो उनके लुक में चार्म और करिश्मा भर रहा था, जिससे वह और भी खूबसूरत लग रही थीं। ट्रेडिशनल और मॉडर्न स्टाइल के मिश्रण के साथ, अनुष्का सेन ने स्टेज पर जलवा बिखेरा और अपने कॉन्फिडेंस से एक मजबूत छाप छोड़ी!

अनुष्का ने कम उम्र में ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी छाप छोड़ी है। सोशल मीडिया पर 50 मिलियन फॉलोअर्स के साथ, वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय टैलेंट का चेहरा बन गई हैं। वह नई पीढ़ी के भारतीय सितारों का हिस्सा हैं, जो बाधाओं को पार कर रहे हैं और भविष्य के टैलेंट के लिए रास्ते बना रहे हैं। अपनी उपलब्धियों के जरिए, अनुष्का भारत के लिए ग्लोबल स्टारडम की परिभाषा को बदल रही हैं और दुनिया को भारतीय संस्कृति और कला की खूबसूरती से रूबरू करा रही हैं।

हाल ही में अनुष्का न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में लाइव परफॉर्म करने वाली पहली भारतीय कलाकार बनीं। उनका कॉन्फिडेंस और टैलेंट कमाल का है, और वे बिना किसी शक दुनिया को अपने टेलेंट से इंप्रेस करने वाली हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyotsna Rawat

Related News