Hanuman Ansh की सफलता के बाद Anupriya Nagar ने Swami Kailashanand Giri से लिया आशीर्वाद
punjabkesari.in Friday, Sep 11, 2026 - 12:59 PM (IST)
Anupriya Nagar : बाबा नीम करोली की जिंदगी पर आधारित फिल्म हनुमान अंश इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। फिल्म की सफलता के बीच इसकी प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर हरिद्वार पहुंची। यहां उन्होंने सिद्ध पीठ दक्षिण काली मंदिर में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद महाराज से मुलाकात की और पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया। प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने स्वामी कैलाशानंद गिरि से मिलने के बाद अपनी खुशी जाहिर की और आध्यात्मिक गुरु से मिली सीख को साझा किया।
ANI से बात करते हुए अनुप्रिया नागर ने कहा, "उन्होंने जो मार्गदर्शन दिया है, उसे मैं हमेशा याद रखूंगी। उन्होंने मुझे उस फिल्म के लिए आशीर्वाद दिया जो हमने नीम करौली महाराज पर बनाई है, जिन्हें भगवान हनुमान का परम भक्त माना जाता है, जबकि हनुमान जी को स्वयं भगवान शिव का 11वां अवतार माना जाता है। आज मुझे ऐसा महसूस हुआ जैसे मैं स्वामी कैलाशानंद गिरि के रूप में भगवान हनुमान और भगवान शिव की साक्षात उपस्थिति देख रही हूं... उन्होंने मुझे यह सलाह भी दी कि जब भी मुझे डर लगे, तो मैं महादेव और हनुमान जी को याद करूं।
#WATCH | Haridwar, Uttarakhand | Filmmaker Anupriya Nagar says, "I will always cherish the guidance he has provided. He blessed me regarding the film we have made on Neem Karoli Maharaj, who is considered an ardent devotee of Lord Hanuman, while Hanuman Ji himself is regarded as the 11th avatar of Lord Shiva. Today, I felt as though I was witnessing the living presence of Lord Hanuman and Lord Shiva right before me in the form of Swami Kailashanand Giri... He also advised me to remember Mahadev and Hanuman Ji whenever I feel afraid." (10.09)
— ANI (@ANI) September 11, 2026
हनुमान अंश को विशाल चतुर्वेदी ने लिखा और निर्देशित किया है। यह फिल्म नीम करौली बाबा, जिन्हें महाराज जी के नाम से भी जाना जाता है, के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित है। फिल्म की प्रेस रिलीज के अनुसार, उनके भक्त उन्हें भगवान हनुमान का अवतार मानते हैं और वे प्यार, भक्ति और सेवा की अपनी शिक्षाओं के लिए जाने जाते थे। यह फिल्म आज अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों में रिलीज हो रही है और होम्बले फ़िल्म्स इसके विदेशी वितरण का काम संभाल रही है।
