इमोशनल हुआ कपूर परिवार, बहन Anshula Kapoor को गले लगाकार रोए Arjun Kapoor, देखें Inside तस्वीरें
punjabkesari.in Monday, Jul 06, 2026 - 02:16 PM (IST)
Anshula Kapoor wedding : इन दिनों पूरे सोशल मीडिया पर सिर्फ कपूर खानदान छाया हुआ है। अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर इन दिनों अपनी शादी की रस्मों को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनकी प्री-वेडिंग सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। हाल ही में अंशुला ने मेहंदी के बाद अपनी चूड़ा सेरेमनी की झलक फैंस के साथ साझा की, जिसमें वह बहुत खूबसूरत और खुश नजर आई। इन तस्वीरों में उनके साथ पूरा परिवार भी शादी का जश्न मनाते हुए दिखाई दे रहा है। आइए देखते हैं अंशुला कपूर की चूड़ा सेरेमनी की खूबसूरत तस्वीरें-

इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं, अंशुला ने अपनी चूड़ा सेरेमनी के दौरान हरे रंग का सूट पहना हुआ है।

पिता बोनी कपूर, अर्जुन कपूर, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के साथ अंशुला अपना खास दिन सेलिब्रेट करती हुई नजर आ रही हैं।

अपनी बहन की शादी को लेकर अर्जुन काफी इमोशनल हो गए और एक तस्वीर में वो अंशुला को गले लगाते हुए रोते नजर आ रहे हैं।

चूड़ा और कलीरे की रस्म के दौरान खुशी कपूर और अर्जुन कपूर अपनी बहन अंशुला के साथ नजर आए। इस खास मौके पर दोनों ने पूरे उत्साह के साथ रस्में निभाईं, लेकिन सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान अंशुला की चेहरे पर खिली प्यारी मुस्कान ने खींच लिया।
हाथों पर सजी गहरी मेहंदी, हरे रंग के खूबसूरत सूट, गले में स्टाइलिश चोकर और बंधे हुए बालों के साथ अंशुला कपूर का लुक बेहद ही आकर्षक नजर आ रहा है। उनका सादगी भरा अंदाज हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा था।

