सामने आया Anshula Kapoor का मेहंदी लुक, 900 साल पुरानी विरासत से जुड़ा है उनके लहंगे का इतिहास, बहन जाह्नवी ने किया गिफ्ट

punjabkesari.in Sunday, Jul 05, 2026 - 01:22 PM (IST)

Anshula Kapoor Mehandi Look : बोनी कपूर की बड़ी बेटी अंशुला कपूर 6 जुलाई से अपनी जिंदगी का नया सफर शुरू करने जा रही हैं। 6 जुलाई को अंशुला अपने बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ शादी के बंधन में बंधेगी। आपको बता दें कि अंशुला बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर की बहन हैं। उनके शादी के फंक्शन्स शुरू हो चुके हैं और कपूर खानदान में सितारों का मेला लगना शुरू हो गया है। हाल ही में अंशुला ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी मेहँदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। 

900 साल पुरानी विरासत से जुड़ा अंशुला कपूर का लेहंगा 
अंशुला कपूर के अपने इस बड़े दिन के लिए बेहद ही क्लासी कलर चूज किया है। अंशुला कपूर ने अपनी मेहंदी सेरेमनी के लिए ऐसा लेहंगा चुना, जो सिर्फ एक फैशन स्टेटमेंट नहीं बल्कि अपनी होने वाली गुजराती फैमली के प्रति सम्मान और अपनापन भी दर्शाता है। उन्होंने करीब 900 साल पुरानी टील ब्लू का खूबसूरत लहंगा पहना, जिसे देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। माता की चौकी में पहने गए गोल्डन लहंगे के बाद उनका यह लुक सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है और होने वाली दुल्हनों के लिए फैशन इंस्पिरेशन बन गया है। 

Anshula Kapoor Mehendi Look
 
अंशुला का यह ऑउटफिट गुजरात की प्रसिद्ध पटोला बुनाई से प्रेरित था। डिज़ाइनर अर्पिता मेहता ने इसमें अपनी सिग्नेचर मिरर वर्क डिटेलिंग जोड़कर पारंपरिक शिल्प को मॉर्डन अंदाज में पेश किया। ससुराल की संस्कृति और विरासत को सम्मान देने के उदेश्य से चुना गया और लहंगा उनके पूरे लुक की सबसे खास बात बन गया। 

अंशुला ने टील ब्लू कलर का लहंगा पहना था और इसे अर्पिता मेहता द्वारा डिज़ाइन किया गया है। 

इसी के साथ अंशुला ने लिखा - अपनी मेहंदी के लिए, मैं ऐसा आउटफिट पहनना चाहती थी जो उस परिवार का सम्मान करे जिसमें मैं शामिल होने जा रही थी। arpitamehtaofficial का यह शानदार टील ब्लू लहंगा पटोला की शानदार विरासत से प्रेरित है और साथ ही इसमें उनके सिग्नेचर मिरर वर्क को भी खूबसूरती से शामिल किया गया है - ये दोनों ही कलाएँ गुजरात की टेक्सटाइल विरासत से गहराई से जुड़ी हुई हैं।

Anshula Kapoor Mehendi Look

और क्या चीज़ इसे और भी खास बनाती है ? यह arpita__mehta का पटोला से प्रेरित पहला ब्राइडल लहंगा है और जहां इस आउटफिट ने मेरा दिल जीत लिया, वहीं उस दिन ने मेरी साँसें ही रोक दीं !

जाह्नवी कपूर और ख़ुशी कपूर ने पूरी मेहंदी सेरेमनी को एक सरप्राइज़ के तौर पर प्लान किया था। मुझे पता था कि कोई सेलिब्रेशन होने वाला है लेकिन मुझे ज़रा भी अंदाज़ा नहीं था कि उन्होंने क्या सोचा है। इतने सारे प्यार के बीच इन सब चीज़ों को होते हुए देखना, एक ऐसी याद है जिसे मैं हमेशा संजोकर रखूँगी 

Anshula Kapoor Mehendi Look

आज भले ही पटोला अपनी शानदार कारीगरी और खूबसूरत डिजाइनों की वजह से फैशन प्रेमियों की पहली पसंद बन चुका हो, लेकिन कई समुदायों में इसका महत्व सिर्फ एक पारंपरिक परिधान तक सीमित नहीं है। मान्यता है कि पटोला साड़ी नकारात्मक नजर से रक्षा करती है, इसलिए इसे शुभ अवसरों पर, खासकर दुल्हनों को उपहार में देना शुभ माना जाता है। ऐसे में अंशुला कपूर का अपनी मेहंदी सेरेमनी में पटोला से प्रेरित लहंगा पहनना इस खास परंपरा और उसके सांस्कृतिक महत्व को और भी खास बना देता है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anshula Kapoor (@anshulakapoor)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News