45 की हुई Anita Hassanandani, सोशल मीडिया पर शेयर किया मस्ती भरा वीडियो

punjabkesari.in Tuesday, Apr 14, 2026 - 05:54 PM (IST)

Mumbai : टी.वी की जानी-मानी अभिनेत्री Anita Hassanandani आज 14 अप्रैल को अपना 45 जन्मदिन मना रही हैं। इसी खास मौके पर उन्होंने इंस्टाग्राम पर Birthday Special वीडियो अपलोड की है। इसके बाद से फैंस ने बधाई देना शुरू कर दिया है। 

अनीता ने इंस्टाग्राम पर शेयर की वीडियो 
Anita Hassanandani ओन-स्क्रीन हो चाहे ऑफ़ स्क्रीन हमेशा मस्त-मौजे रूप में रहती हैं और इसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर बहुत ही मस्ती भरा वीडियो शेयर किया है। सिर्फ इतना ही नहीं अनीता ने वीडियो के साथ बहुत ही प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है-

45 की हो गई हूँ और अब भी दौड़ रही हूं... कैलोरी से, अफ़रा-तफ़री से, और कभी-कभी... अपने ही केक से 

लेकिन सच कहूं तो ? अगर यह केक मेरा पीछा कर रहा है, तो शायद इसलिए क्योंकि ज़िंदगी इतनी ही मीठी रही है।

हर हंसी की लकीर, हर सीख, और ज़िंदगी के हर उस पल के लिए शुक्रगुज़ार हूं जिसने इस खूबसूरत और भरी-पूरी ज़िंदगी को संवारा है। अब थोड़ी ज़्यादा समझदार, थोड़ी ज़्यादा बिंदास, और बहुत ज़्यादा संतुष्ट।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anita H Reddy (@anitahassanandani)

Anita Hassanandani के फैंस ने दी बधाई 

अनीता के कमेंट बॉक्स में बधाइयों की बाढ़ आ गई है। उनके एक चाहने वाले ने लिखा दुनियां की सबसे खूबसूरत लड़की को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। तो वहीं दूसरे फैन ने भी तारीफ करने में कोई कसर नहीं छोड़ी उसने लिखा कि अनीता बहुत ही प्यारी हैं। 
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News