Greece में छुट्टियां मना रही Ananya Panday, समंदर किनारे बिकनी पहनकर दिए कातिलाना पोज, देखें Photos
punjabkesari.in Saturday, Jul 04, 2026 - 02:14 PM (IST)
Ananya Panday : बॉलीवुड की स्टार अनन्या पांडे अक्सर अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने स्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। आए दिन वो सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ पोस्ट कर के अपनी लाइफ की अपडेट फैंस को देती रहती हैं। अब हाल ही में अनन्या छट्टियां मनाने के लिए ग्रीस पहुंची। इस वेकेशन की तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसे फैंस द्वारा खूब प्यार मिल रहा है। इसी के साथ उनकी बहन रायसा भी अनन्या के साथ छुट्टियां मनाने पहुंची।

अनन्या की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं। उन्होंने इस दौरान ऑलिव ग्रीन रंग की बिकिनी पहनी हुई है, जिसमें वो बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं।

इन तस्वीरों में अनन्या पांडे अपनी सहेलियों और ट्रैवल पार्टनर्स के साथ मस्ती भरे अंदाज में ग्रुप सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। खास बात यह है कि धुप से बचने के लिए उन्होंने अपने चेहरे पर मास्क लगाए हुए हैं। यह तस्वीर उनके ट्रिप के खुशनुमा और यादगार पलों को बयां करती है।

एक तस्वीर में अनन्या पांडे की एक खूबसूरत क्लोज-अप सेल्फी है। इसमें वह ऑलिव ग्रीन बिकनी पहने हुए हैं और उनके गालों व माथे पर फेस मास्क/सनस्क्रीन लगा हुआ है। बैकग्राउंड में ग्रीस का सुंदर पथरीला तट और नीला समंदर साफ दिखाई दे रहा है।
एक तस्वीर में अनन्या समुद्र तट के किनारे बैठी हैं और शांत मन से पानी की उठती हुई सफेद लहरों को निहार रही हैं। बैकग्राउंड में ग्रीस के सूखे, पथरीले पहाड़ और गहरे नीले रंग का समंदर एक शानदार नजारा पेश कर रहा है।

इस तस्वीर में अनन्या ने समुद्र किनारे एक चट्टान पर खड़े होकर बेहद खूबसूरत पोज दिया है। उन्होंने सफेद रंग की शॉर्ट समर ड्रेस पहनी हुई है, जिसे वह हाथों से लहरा रही हैं।
इसी के साथ अनन्या ने एक कैप्शन भी लिखा है- सबसे प्यारे लोगों के साथ बिताए सबसे खूबसूरत पाँच दिन धरती, लोगों और खुद के बारे में बहुत कुछ सीखने को मिला।

अनन्या पांडे का वर्कफ्रंट
अनन्या के काम की बात की जाए तो उन्हें फिलहाल फिल्म चांद मेरा दिल में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने एक्टर लक्ष्य के साथ काम किया था। दर्शकों की तरफ से इस फिल्म को मिला-जुला प्यार मिला था।

