अमिताभ बच्चन ने विधु विनोद चोपड़ा की 12वीं फेल को बताया सुपर इम्प्रेसिव

Friday, Dec 15, 2023 - 04:43 PM (IST)

नई दिल्ली,टीम डिजिटल। विधु विनोद चोपड़ा की 12वीं फेल साल की सबसे बड़ी सरप्राइज हिट के रूप में सामने आई। विक्रांत मैसी और मेधा शंकर स्टारर यह फिल्म 27 अक्टूबर, 2023 को रिलीज़ हुई और देश भर के सिनेमाघरों अपना ड्रीम रन एंजॉय किया। फिल्म की रिलीज के बाद से दर्शकों का प्यार और तारीफ इसे लगातार मिल रही है। हाल ही में फिल्म ने सिनेमाघरों में 50 दिन पूरे कर लिए हैं, जो एक बड़ी उपलब्धि है क्योंकि बहुत कम फिल्में सिनेमाघरों में इस मुकाम को हासिल कर पाती हैं। वहीं इस फिल्म को प्रशंसकों और दर्शकों के साथ-साथ मनोरंजन जगत के कई नामों जैसे कमल हसन, अनिल कपूर और कई अन्य लोगों ने भी अपना प्यार दिया है। अब इस लिस्ट में एक और नाम शामिल हुआ है और वो हैं बिग बी।

 जी हां, सुपरस्टार अमिताभ बच्चन भी इस फिल्म पर अपना प्यार लुटाया और साथ ही साथ फिल्म को अपनी ब्लेसिंग्स भी हैं। महानायक ने इस फिल्म को लेकर फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा के लिए एक नोट लिखा हैं। 

“विनोद…
मैं यह नोट इसलिए टाइप कर रहा हूं क्योंकि हाल ही में हाथ की सर्जरी के कारण मैं लिखने में असमर्थ हूं! आपको, हमेशा की तरह, बहुत-बहुत शुभकामनाएं...शैम्पेन और रेड वाइन, जैसा कि वादा किया गया था। इतनी प्रभावशाली फिल्म, '12वीं फेल'.. इतनी ईमानदारी और विचारों की पवित्रता के साथ बनाई गई... और क्या स्टार कास्ट है! हर एक बहुत शानदार है... आख़िर आपने उनसे कैसे मिले, और आप उनमें से हर एक का प्रदर्शन कैसे हासिल कर पाए?

बहुत शानदार!!"

विधु विनोद चोपड़ा फिल्म्स ने अमिताभ बच्चन के शब्दों और प्रशंसा का जवाब देते हुए लिखा, "हमारे सभी 12वीं फेल एक्टर्स के लिए सशक्त शब्दों के लिए महान अमिताभ बच्चन को बहुत-बहुत धन्यवाद। अपनी यात्रा में गर्व को अपनाएं!

https://www.instagram.com/stories/vidhuvinodchoprafilms/3258176603343406889?utm_source=ig_story_item_share&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

इस फिल्म को मिल रहा प्यार और तारीफ इस बात का साफ सबूत है  कि कंटेंट को जीतने से कोई नहीं रोक सकता। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी सफलता के नए मायने लिखे और 50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है।

 12वीं फेल की सफलता ने असाधारण कंटेंट में दर्शकों का विश्वास फिर से जिंदा कर दिया है। सच्ची कहानी पर आधारित 12वीं फेल उन लाखों छात्रों के संघर्ष पर आधारित है जो यूपीएससी प्रवेश परीक्षा देते हैं। लेकिन साथ ही, यह उस एक परीक्षा से आगे निकलते हुए लोगों को असफलता की स्थिति में हिम्मत न हारने और रिस्टार्ट करने के लिए प्रोत्साहित करने का खूबसूरत संदेश भी देती है।

विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्देशित यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में सिनेमाघरों में दिखाई जा रही है।

Jyotsna Rawat

Advertising