अल्लू अर्जुन ने की रजनीकांत की जेलर 2 की तारीफ, बोले- ''बिना शर्ट पर सिलवट आए 500 करोड़..''
punjabkesari.in Thursday, Oct 22, 2026 - 05:47 PM (IST)
नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए पूरी टीम को बधाई दी है। उन्होंने फिल्म में रजनीकांत के स्टारडम, स्वैग और पर्दे पर उनकी दमदार मौजूदगी की जमकर तारीफ की। साथ ही, निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार और संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर के काम की भी सराहना की। अल्लू अर्जुन की इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चा और तेज कर दी है।
अल्लू अर्जुन ने रजनीकांत के अंदाज को बताया शानदार
अल्लू अर्जुन दूसरे कलाकारों के काम और उनकी उपलब्धियों की तारीफ करने के लिए जाने जाते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ‘जेलर 2’ का पोस्टर शेयर करते हुए रजनीकांत और फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं।
अल्लू अर्जुन ने अपने पोस्ट में रजनीकांत के स्टारडम और स्वैग को फिल्म की सबसे बड़ी खासियतों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसी मनोरंजक फिल्म है, जो दर्शकों का रोमांच लगातार बनाए रखती है। इसके साथ ही उन्होंने संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर के संगीत की भी तारीफ की और कहा कि उन्होंने शानदार काम किया है। अल्लू अर्जुन ने निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार को एक बेहतरीन हिट फिल्म देने के लिए बधाई दी। उन्होंने फिल्म के कलाकारों, तकनीशियनों और निर्माता सन पिक्चर्स सहित पूरी टीम की मेहनत की सराहना की।
#Jailer2 is 🔥🔥🔥 A true showcase of @rajinikanth sir’s star power, swag & aura! A Commercial Entertainer that keeps the adrenaline pumping! Brother... @anirudhofficial KILLED IT! All the artists, technicians & the producer have poured their hearts into this film. The Showman @Nelsondilpkumar garu delivers the coolest hit with a BANG! చొక్కా నలగకుండా 500 CR+ కొట్టడం ఒక్క రజినీ గారికే సాధ్యం! 🖤 Congratulations to the entire team! @sunpictures
— Allu Arjun (@alluarjun) October 22, 2026
रजनीकांत के लिए कही ये खास बात
अल्लू अर्जुन ने अपनी पोस्ट में रजनीकांत की तारीफ करते हुए एक खास बात कही, जिसने फैंस का ध्यान खींचा। उन्होंने लिखा, “बिना अपनी शर्ट पर एक भी सिलवट पड़े 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करना सिर्फ रजनी सर के लिए ही मुमकिन है!” उनके इस बयान को रजनीकांत के खास स्क्रीन प्रेजेंस, स्टाइल और स्टारडम की तारीफ के तौर पर देखा जा रहा है। अल्लू अर्जुन ने अपने संदेश के आखिर में फिल्म की पूरी टीम को बधाई दी।
यह रजनी सर के स्टारडम, स्वैग और शानदार अंदाज की सच्ची मिसाल है! यह एक ऐसी मनोरंजक फिल्म है, जो दर्शकों का रोमांच लगातार बनाए रखती है! भाई... अनिरुद्ध ने कमाल कर दिया! फिल्म के सभी कलाकारों, तकनीशियनों और निर्माता ने इसमें अपना पूरा दिल लगा दिया है। निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार गरु ने धमाकेदार अंदाज में एक शानदार हिट फिल्म दी है! बिना अपनी शर्ट पर एक भी सिलवट पड़े 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करना सिर्फ रजनी सर के लिए ही मुमकिन है!
बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही ‘जेलर 2’
नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी ‘जेलर 2’ 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में एक्शन, मनोरंजन और रजनीकांत के खास अंदाज को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिलने की बात कही जा रही है। फिल्म ने कम समय में 500 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है।
फिल्म की सफलता के बीच अल्लू अर्जुन की तारीफ ने भी प्रशंसकों का ध्यान खींचा है। रजनीकांत की लोकप्रियता, दमदार एक्शन सीक्वेंस और अनिरुद्ध रविचंदर के संगीत को फिल्म की चर्चा की प्रमुख वजहों में गिना जा रहा है।
इन फिल्मों में नजर आएंगे अल्लू अर्जुन
वहीं, अल्लू अर्जुन भी अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं। वह जल्द ही निर्देशक एटली की फिल्म ‘राका’ में नजर आएंगे, जिसमें दीपिका पादुकोण भी मुख्य भूमिका में हैं।
इसके अलावा, अल्लू अर्जुन के खाते में बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘एए23’ और ‘पुष्पा 3: द रैम्पेज’ जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स भी शामिल हैं। उनकी आने वाली फिल्मों को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही उत्सुकता बनी हुई है।
