SOON TO BE PARENTS: आलिया और रणबीर कपूर पहुंचे अस्पताल, जल्द मिल सकती है खुशखबरी!
punjabkesari.in Sunday, Nov 06, 2022 - 10:44 AM (IST)

मुंबई। बॉलीवुड स्टार कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही मम्मी-पापा बनने वाले हैं। जानकारी के अनुसार आलिया भट्ट को उनकी पहली डिलीवरी के लिए मुंबई स्थित एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आलिया और रणबीर सुबह करीब 7:30 बजे अस्पताल पहुंचे गए थे। दोनो ने पांच साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद इस साल अप्रैल में घरवालों की मौजूदगी में शादी की थी। शादी के दो महीने बाद ही आलिया भट्ट ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर को सोशल मिडिया पर शेयर किया था।
इससे पहले कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि, आलिया और रणबीर के बच्चे का जन्म शालीन बर्थ मंथ में हो सकता है। अलिया के बच्चे की डिलीवरी की डेट 28 नवंबर के करीब बताई गई थी। हालांकि, रिपोर्टों के अनुसार, ऐसा लगता है कि आलिया कभी भी बच्चे के जन्म की घोषणा कर सकती है।