Protest में शामिल होने के लिए Actors को मिल रहे पैसे, Akanksha Puri ने खोले प्रोटेस्ट के राज, बोलीं- मुझे भी आए ऑफर

punjabkesari.in Friday, Jul 24, 2026 - 12:46 PM (IST)

Akanksha Puri On Cjp Protest : बिग बॉस ओटीटी से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने चल रहे स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर एक ऐसा दावा किया है, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया है। विघ्नहर्ता गणेश में देवी पार्वती का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री का कहना है की मनोरंजन जगत के कुछ कलाकारों को इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पैसों का ऑफर दिया जा रहा है। आकांक्षा के इस बयान के सामने आने के बाद सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में नई बहस छिड़ गई है। 

Akanksha Puri On Student Protest

प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे पैसे 
 बातचीत के दौरान आकांक्षा पुरी ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखते हुए कहा कि लोग किसी भी आंदोलन का इस्तेमाल प्रचार या कमाई का जरिया न बनाएं। उनके मुताबिक, सभी को सही मुद्दे और सही लोगों का साथ देना चाहिए, न कि निजी फायदे के लिए ऐसे मामलों का उपयोग करना चाहिए। आकांक्षा ने आगे कहा की वह इससे ज्यादा खुलकर कुछ नहीं कहना चाहतीं लेकिन उनका मानना है कि इंडस्ट्री से जुड़े कई एक्टर्स और कंटेंट क्रिएटर्स इस बात से वाकिफ हैं कि अलग-अलग पक्ष उनसे संपर्क कर रहे हैं। उनका उद्देश्य इस आंदोलन को प्रमोशन और मार्केटिंग का हिस्सा बनना नहीं है ताकी लोग रैलियों में शामिल होकर अपनी मौजूदगी दर्ज करा सकें। 

Akanksha Puri On Student Protest

 मैं कूड़े का हिस्सा नहीं बनना चाहती
इसके बाद आकांक्षा पुरी ने आगे कहा कि वह इस तरह की गतिविधियों का हिस्सा नहीं बनना चाहतीं। उनका मानना है कि किसी भी मुद्दे पर केवल सही बात और सही लोगों का समर्थन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी आंदोलन के साथ खड़े होने के लिए वहां शारीरिक रूप से मौजूद होना जरुरी नहीं है क्योंकि जरूरत पड़ने पर वह हमेशा लोगों के साथ खड़ी रहती हैं। 

इसके बाद एक्ट्रेस ने छात्रों के प्रति अपनी जिंता जाहिर करते हुए कहा की उन्हें प्रदर्शन के दौरान सामने आए दृश्य देखकर काफी दुःख हुआ। उनके अनुसार  ये छात्र देश का भविष्य हैं और उनके साथ ऐसा होते देखना बेहद पीड़ादायक है।  आकांक्षा ने छात्रों के साथ देते हुए कहा कि उनकी मांगे सरकार को सुननी चाहिए। 

Akanksha Puri On Student Protest
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News