अब मुझे किसी के साथ Intimate नहीं होना ... Akanksha Chamola ने बताया कि मैं Ase*xual हूं

punjabkesari.in Tuesday, Jul 14, 2026 - 11:50 AM (IST)

Akanksha Chamola : लॉकअप 2 में आकांक्षा चमोला आए दिन अपने जीवन के बड़े-बड़े राज खोल रही हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने बताया था कि वो बाईसेक्शुअल हैं। अब उनके बयान फिर से बदलते हुए दिख रहे हैं। शो के दौरान दूसरे कंटेस्टेंट्स से बात करते हुए आकांक्षा ने कहा कि वह एसेक्सुअल हैं, वो अब दोबारा शादी नहीं करना चाहती और न हो वो अब किसी के साथ इंटिमेट होना चाहती हैं। 

 Akanksha Chamola

 मैं एसेक्सुअल हूं
 इसके बाद आकांक्षा चमोला ने बताया कि उनके मन में अब रिस्तो को शारीरिक नजदीकियों को लेकर एक डर पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि इंसान की कामुकता समय और हालात के साथ बदल जाती है। फ़िलहाल उनके ये लिए समय सही नहीं चलो रहा है और चाहे फिर वो पुरुष और या कोई औरत वो किसी के साथ भी संबंध नहीं बनाना चाहतीं। उन्होंने अपने मौजूदा भावनात्मक चरण को एसेक्सुअल बताया।

 कुछ समय पहले बताया था कि मैं बाईसेक्शुअल हूं
शो के दौरान जब श्रेया कालरा ने आकांक्षा चमोला की एक निजी बात का जिक्र करते हुए उन्हें बाइसेक्शुअल बताया, तो इस पर आकांक्षा ने खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि शायद श्रेया को ऐसा इसलिए लगा क्योंकि वह सभी के साथ खुलकर और मजाकिया अंदाज में रहती हैं। 

 आकांक्षा ने बताया कि उन्होंने कभी खुद श्रेया से यह बात साझा नहीं की थी लेकिन यह उनकी निजी जिंदगी का एक हिस्सा रहा है। उन्होंने कहा की शादी से पहले वह खुद को  बाइसेक्शुअल मानती थीं और कुछ महिलाओं के साथ रिलेशनशिप में भी रह चुकि हैं। हालांकि, उन रिश्तो में किसी तरह की शारीरिक नजदीकी नहीं थी। 

 Akanksha Chamola

इसके बाद उन्होंने बताया की वो महिलाओं के साथ ज्यादा सहज और सुरक्षित महसूस करती हैं। उनके मुताबिक, पुरुष-प्रधान माहौल में महिलाओं के साथ एक अलग तरह का भरोसा और कम्फर्ट महसूस होता है। यही वजह है कि उन्हें महिलाओ की सकारात्मक और सुकून देने वाली ऊर्जा अपनी तरफ आकर्षित करती है। 

जल्द ही गौरव-आकांक्षा लेंगे तलाक 
2016 में आकांक्षा और गौरव ने शादी की थी लेकिन किस्मत ने दोनों का साथ नहीं दिया। लॉक अप 2' के प्रीमियर एपिसोड में आकांक्षा ने पहले दिन ही सबके सामने रिवील कर दिया कि वो दोनों जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। 

 Akanksha Chamola


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News