'औरों में कहां दम था' फिल्म के लिए अजय देवगन ने एक खास शायरी को दी अपनी आवाज

punjabkesari.in Tuesday, Jul 23, 2024 - 06:33 PM (IST)

नई दिल्ली।  इस नए वीडियो में अजय देवगन खुद शायरी पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं, जिसे फिल्म की आत्मा माना जा रहा है। यह शायरी नीरज पांडे की पहली प्रेम कहानी की गहरी भावनाओं को व्यक्त करती है, जिससे दर्शक प्यार और तड़प की विभिन्न भावनाओं से गुजरते हैं। यह शायरी प्यार को एक अनोखे नजरिए से प्रस्तुत करती है, जो बहुत गहराई से महसूस होता है लेकिन शब्दों में कम ही व्यक्त होता है।

 

अजय देवगन की आवाज में एक विशेष आकर्षण और गहराई है, जो शायरी में एक अतिरिक्त परत जोड़ती है, जिससे यह शायरी सुनने वालों के लिए एक यादगार अनुभव बन जाती है।

 

 

"औरों में कहां दम था" एक महाकाव्य प्रेम कहानी है जो कृष्ण और वासुधा के जीवन को दर्शाती है, जो कई कठिनाइयों का सामना करते हुए अलग हो जाते हैं। कई हत्याओं के बाद कृष्ण को आजीवन कारावास की सजा होती है। 22 साल बाद, उसे जमानत मिलती है और वह जेल से रिहा होता है। फिल्म की कहानी उसके वासुधा से आखिरी बार मिलने के इर्द-गिर्द घूमती है। क्या वे एक साथ होंगे? क्या उनका प्यार समय की परीक्षा में खरा उतरेगा?

 

 

एनएच स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, "औरों में कहां दम था" एक फ्राइडे फिल्मवर्क्स प्रोडक्शन है, जिसे नरेंद्र हिरावत, कुमार मंगत पाठक (पैनोरमा स्टूडियोज), संगीता आहिर और शीतल भाटिया द्वारा निर्मित किया गया है। फिल्म 2 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Source: Navodaya Times


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyotsna Rawat

Related News