शेफाली के मौत के बाद पति पराग ने शेयर किया इमोशनल विडियो, बताया कैसा है बेटे सिंबा का हाल

punjabkesari.in Monday, Jul 07, 2025 - 03:11 PM (IST)

नेशनल डेस्क : अभिनेत्री शेफाली जरीवाला के निधन से उनका पूरा परिवार गहरे शोक में है। हाल ही में सामने आए एक वीडियो में उनके पिता को भावुक होते देखा गया, जो अपनी बेटी के जाने से टूटे हुए नजर आए। वहीं, उनके पति पराग त्यागी भी लगातार सोशल मीडिया पर शेफाली की याद में इमोशनल पोस्ट साझा कर रहे हैं।

सिंबा की हालत को लेकर उड़ रही थीं अफवाहें

शेफाली और पराग का प्यारा पेट डॉग सिंबा भी इन दिनों चर्चा में है। कहा जा रहा था कि शेफाली के अचानक चले जाने के बाद सिंबा ने खाना-पीना छोड़ दिया है और वह बीमार हो गया है। सोशल मीडिया पर सिंबा की तबीयत को लेकर कई भ्रामक और अफसोसनाक बातें फैलाई जा रही थीं, जिस पर अब पराग त्यागी ने खुद सामने आकर सफाई दी है।

पराग त्यागी ने शेयर किया वीडियो

पराग ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपने डॉग सिंबा के साथ सड़कों पर जरूरतमंदों को खाना बांटते नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक बुजुर्ग महिला उन्हें आशीर्वाद देती हुई भी दिखाई देती है। इस वीडियो के ज़रिए पराग ने सिंबा की वर्तमान हालत की जानकारी दी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Parag Tyagi (@paragtyagi)

'सिंबा खुश है, सभी रस्मों में शामिल हो रहा है' – पराग त्यागी

वीडियो के साथ पराग ने लिखा, 'सिंबा बहुत खुश है और वह अपनी मां (शेफाली) के लिए बेटे के तौर पर सभी अंतिम रस्मों में हिस्सा ले रहा है। यह वीडियो उन सभी लोगों के लिए है जो हमारे बच्चे सिंबा की फिक्र कर रहे थे। कुछ बेरहम लोग सिंबा की हेल्थ को लेकर झूठी खबरें फैला रहे हैं ताकि उन्हें झूठे लाइक्स और व्यूज़ मिल सकें।'

शेफाली और पराग का 'बच्चा' है सिंबा

पराग ने आगे लिखा, 'मैं उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं जो सिंबा के लिए सच में चिंतित थे। भगवान आप सबका भला करे।' गौरतलब है कि शेफाली और पराग के अपने कोई संतान नहीं है। दोनों ने अपने डॉग सिंबा को ही अपना बेटा माना और उसी तरह पाला-पोसा। अब जब शेफाली इस दुनिया में नहीं हैं, तो पराग और सिंबा एक-दूसरे का सहारा बनकर साथ खड़े हैं।



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mehak

Related News