RRR: भारत के बाद अब जापान में भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही, राजामौली की ‘आरआरआर’

Sunday, Oct 30, 2022 - 11:04 AM (IST)

मुंबई। साल 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है, एसएस राजामौली की 'आरआरआर'। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमई की। यह एक पीरियड एक्शन फिल्म ‘आरआरआर’ इस साल रिलीज हुई, यश और प्रशांत नील की ‘केजीएफ चैप्टर 2' के बाद साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है। देशभर में जमकर कमाई करने के बाद अब इस फिल्म ने हाल ही में जापान में भी कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

‘आरआरआर’ ने दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर लगभग 1,200 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। भारत में इसे मार्च महीने में रिलीज किया गया था, और अब इतने महीनों बाद राजामौली की इस फिल्म को, 21 अक्टूबर को जापान के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। यह फिल्म वहां पर भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। इसके साथ ही ‘आरआरआर’ ने जापान बॉक्स ऑफिस के टॉप 10 चार्ट में भी नाम दर्ज करवा लिया है।

जापान में भी ‘आरआरआर’ बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बना रही है। इस फिल्म ने एशियाई देश में किसी भारतीय फिल्म के लिए पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा कलेक्शन करने का रिकॉर्ड बनाया है। वैराइटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर ने जापान में अपने पहले हफ्ते में जेपीवाई 73 मिलियन, जो भारतीय करेंसी में लगभग 4 करोड़ 7 लाख रुपये के बराबर है, की कमाई की है।

जानकारी के मुताबिक यह भी सामने आया है कि, अब तक रजनीकांत अभिनीत 1995 की मसाला फिल्म ‘मुथु’ जापान में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है। जिसने 1998 में जेपीवाई 400 मिलियन (22 करोड़ 30 लाख रुपये) का कलेक्शन किया था। एसएस राजामौली की ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ है। जेपीवाई 300 मिलियन (16 करोड़ 73 लाख रुपये) के साथ सूची में दूसरे स्थान पर है।

Diksha Raghuwanshi

Advertising