Gumraah Review: गजब के सस्पेंस के साथ Gumraah कर देंगे आपको आदित्य रॉय कपूर

Friday, Apr 07, 2023 - 12:17 PM (IST)

फिल्म- गुमराह (Gumraah)
डायरेक्टर- वर्धन केतकर ( Vardhan Ketkar)
स्टारकास्ट- आदित्य रॉय कपूर, एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर

रेटिंग- 3.5

Movie Review: बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर और एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर की फिल्म 'गुमराह' आज 7 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। वर्धन केतकर के (Director Vardhan Ketkar) डायरेक्शन में बनी यह फिल्म तमिल फिल्म तडम का रीमेक है। इस सस्पेंस थ्रिलर में आदित्य का डबल रोल और मृणाल ठाकुर की पुलिस इंस्पेक्टरी आपको बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी। वहीं अगर आप इस फिल्म को देखने का मन बना रहे हैं तो पहले यहां देखिए 'गुमराह' का रिव्यू...

 

 

कहानी
फिल्म की कहानी दो जुड़वां भाइयों (अर्जुन सहगल और सूरज राणा ) की होती है। कहने को तो वो जुड़वां हैं लेकिन भाई नहीं। जी हां, एक भाई जो बचपन से ही पढ़ाई-लिखाई में होशियार होता है, तो वहीं दूसरा भाई बिगड़ैल होता है। मां-बाप की लड़ाई की वजह से दोनों भाईयों में बनती नहीं है। दोनों एक-दूसरे के जानी दुश्मन की तरह होते हैं।

 

 

वहीं एक दिन अचानक दोनों की जिंदगी में ऐसा हादसा होता है, जिससे दोनों की जिंदगी हमेशा के लिए बदल जाती है। दरअसल, एक रात आकाश सरदाना नाम के एक शख्स की हत्या हो जाती है। यह मर्डर बड़ी ही चालाकी के साथ किया जाता है। लेकिन बावजूद इसके पुलिस मुजरिम का पता लगा ही लेती है। इस मर्डर केस में पुलिस अर्जुन सहगल को गिरफ्तार कर लेती है, क्योंकि एक ऐसा सबूत उनके हाथ लगता है जिससे हथियारे का आसानी से पता चल जाता है।

 

अब आता है कहानी में ट्विस्ट.... होता यूं है कि दूसरा भाई भी उसी थाने में किसी दूसरे जुर्म में गिरफ्तार हो जाता है। जुड़वां होने की वजह से पूरा पुलिस स्टेशन हैरान-परेशान रह जाता है कि आखिर खूनी कौन है। अब मर्डर किसने किया है, यह जानने के लिए तो आपको सिनेमाघरों तक जाना पड़ेगा। 

 

डायरेक्शन
वर्धन केतकर ने अच्छा काम किया है। फिल्म आखिर तक आपको बांधे रखेगी। फिल्म का सेकेंड हाफ ज्यादा मजेदार है जहां पुलिस वालों के साथ साथ आप भी सोच में पड़ जाएंगे कि आखिर खूनी कौन है... कुल मिलाकर फिल्म पैसा वसूल है। 

 

 

एक्टिंग
आदित्य रॉय कपूर पहली बार बड़े पर्दे पर डबल रोल में नजर आ रहे हैं। और इस बात में कोई दौराह नहीं है कि उन्होंने बेहतरीन काम किया है। बात चाहे रोमांस, एक्शन और इमोशन की करें, तो इन अलग-अलग मिजाज को आदित्य ने बखूबी जिया है। ये कहना गलत नहीं है कि, गुमराह आदित्य के लिए उम्मीद की नई खिड़की खोलती है। वहीं बात मृणाल ठाकुर की करें तो वह हर बार अपने किरदार से लोगों को सरप्राइज कर देती हैं। 

 

गानें
फिल्म में तीन गाने हैं। तीनों गाने आपको पसंद आएंगे। 

 

 

Sonali Sinha

Advertising