Cannes 2026 में Aditi Rao Hydari का रॉयल अंदाज, बिब्बोजान की अदाओं ने लूटी महफ़िल

punjabkesari.in Sunday, May 17, 2026 - 10:56 AM (IST)

Aditi Rao Hydari Cannes 2026 : कान फिल्म फेस्टिवल हर सितारा अपने अंदाज की वजह से वाह वाही लूट रहा है। इस दौरान इस इवेंट में अदिति  राव हैदरी ने भी शिरकत की। अदिति का पहला लुक बेहद ही क्लासी और सिंपल था, उन्होंने अपने फर्स्ट लुक में साड़ी पहनी थी। हाल ही सोशल मीडिया पर उन्होंने अपना दूसरा लुक रिवील किया। इसमें उन्होंने थाई-हाई ग्रीन कलर का स्लिट गाउन कैरी किया था। 

Aditi Rao Hydari Cannes 2026

 Aditi Rao Hydari की अदाओं ने खींचा सबका ध्यान 
 उनके लुक को देखने के बाद अब हर कोई बस अदिति की ही तारीफ कर रहा है। इन फोटोज में आप देख सकते हो, अदिति ने वन-शोल्डर गाउन के ऊपरी हिस्से पर बारीक डिजाइन का काम किया गया था। उनका यह बोल्ड और अट्रैक्टिव लुक सबको अपनी तरफ आकर्षित कर रहा था। डिफरेंट कलर की होने की वजह से रेड कारपेट पर सबसे ज्यादा उनकी ड्रेस दिख रही थी। 

Aditi Rao Hydari Cannes 2026
 
 बहुत ज्यादा भारी भरकम ज्वेलरी न पहनते हुए अदिति ने सिंपल और सुन्दर गहने पहने थे। उन्होंने अपने गले में बस हीरे का हार पहना था, जो उनके लुक को और भी ज्यादा सुन्दर बना रहा था। 

अदिति का यह आउटफिट क्लासिक हॉलीवुड स्टाइल से प्रेरित नजर आया, जिसमें उन्होंने आधुनिक फैशन का शानदार तड़का लगाया। उनके लुक में विंटेज ग्लैमर और मॉडर्न एलिगेंस का बेहतरीन मेल देखने को मिला।

Aditi Rao Hydari Cannes 2026


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News