रणवीर सिंह के लिए दीपिका लक्की चार्म हुई साबित, पढ़ें पूरी खबर

Thursday, Jan 10, 2019 - 03:32 PM (IST)

टीम डिजिटल। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी साल 2018 की बहुचर्चित शादी में से एक थी। हर कोई बॉलीवुड की इन दो महान हस्तियों को शादी के बंधन में बंधता देख काफी खुश और उत्सुक था।

वहीं, रणवीर सिंह के लिए दीपिका के संग शादी लकी साबित हुई है। शादी के तुरंत के बाद रिलीज हुई रणवीर सिंह अभिनीत 'सिम्बा' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है और शादी के बाद रिलीज हुई यह रणवीर सिंह की पहली सोलो हिट फिल्म है जो 100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर चुकी है।

'अक्सर सफलता के पीछे एक लड़की का हाथ होता है' यह कहावत रणवीर के लिए सही साबित होते हुए नजर आ रही है जहां दीपिका के साथ अपनी शादी के बाद रणवीर ने अपनी पहली सोलो हिट फिल्म का स्वाद चख लिया है।

भारतीय मान्यता के अनुसार पत्नी लक्ष्मी का रूप होती है यह कहना गलत नहीं होगा की रणवीर सिंह के जीवन में दीपिका सही मायने में लक्ष्मी बनके आयी है l 

साल 2018 की दमदार शुरुवात दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पद्मावत' के साथ हुई थी और साल का अंत रणवीर सिंह की धमाकेदार फिल्म 'सिम्बा' के साथ हुआ है जिसका जलवा अभी भी बॉक्स ऑफिस पर कायम है।

बॉलीवुड की यह जानदार जोड़ी फिल्म 'गलियों की रास लीला', 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' में एक साथ काम कर चुकी है और इन सभी फिल्मों में दीपिका और रणवीर की जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया था परिणाम स्वरूप यह पसंदीदा रील लाइफ जोड़ी अब रियल जोड़ी बन चुकी है।

फिल्मों की बात करे तो, दीपिका पादुकोण जल्द ही एसिड हमले का शिकार हुई लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी पर आधारित फ़िल्म में नज़र आएंगी और हालही में रणवीर सिंह की फिल्म "गली बॉय" का ट्रेलर प्रदर्शित हुआ जिसे प्रशंसकों ने काफी पसंद किया है और हर कोई इस फिल्म का बेसब्री से इंतpeर कर रहा है l 

Chandan

Advertising