दिल जीतने वाले हीरो से राष्ट्र की कमान तक, Abhay Verma लीड कर रहे हैं ‘Operation Safed Sagar’

punjabkesari.in Monday, Nov 03, 2025 - 04:21 PM (IST)

नई दिल्ली। बॉय-नेक्स्ट-डोर चार्म से दर्शकों का दिल जीतने के बाद अब Abhay Verma एक नए और बेहद प्रभावशाली किरदार में नजर आने वाले हैं। इस बार हम एक सधे हुए, दृढ़, और परिपक्व एयर फोर्स ऑफिसर को स्क्रीन पर देखते हैं और शुरुआती झलकियों ने ही दर्शकों को हैरान कर दिया है। यूनिफॉर्म में Abhay Verma बिल्कुल कमांडिंग नजर आते हैं। अनुशासन और गंभीरता से भरा उनका व्यक्तित्व यह साबित करता है कि यह सिर्फ एक कॉस्ट्यूम नहीं बल्कि एक ऐसी भूमिका है जिसमें ज़िम्मेदारी और राष्ट्र की सेवा की भावना समाहित है।

Abhay इस नए अवतार को पूरी शिद्दत से जीते हुए नज़र आते हैं। उनके अभिनय की परिपक्वता और स्क्रीन प्रेज़ेन्स यह साफ दर्शाते हैं कि यह किरदार उनके करियर में एक निर्णायक मोड़ साबित होगा। यह सिर्फ एक और सीरीज़ नहीं है बल्कि Netflix की अब तक की सबसे भव्य और महत्वाकांक्षी भारतीय परियोजनाओं में से एक मानी जा रही है। Netflix X Abhay Verma का यह कोलैबोरेशन स्ट्रीमिंग जायंट के उनके टैलेंट पर अटूट विश्वास को दर्शाता है। यह सीरीज़ Abhay को सिर्फ भारत नहीं, बल्कि ग्लोबल ऑडियंस के सामने एक नए स्टार के रूप में स्थापित कर सकती है।

पहली झलक आने के बाद सोशल मीडिया और ट्रेड सर्किट दोनों जगह उत्साह चरम पर है। Abhay का यह नया Uniform Look दर्शकों और समीक्षकों दोनों को बेहद आकर्षित कर रहा है यह सच में उनके करियर का नया और सुनहरा अध्याय है।

काम के मोर्चे पर, Abhay जल्द ही सिद्धार्थ आनंद की फिल्म King में शाहरुख खान के साथ दिखाई देंगे। इसके अलावा Abhay Laikey Laaika में Rasha Thadani के साथ और JC में भी मुख्य भूमिका निभाते नज़र आएंगे। ये दोनों परियोजनाएँ 2026 और 2027 में रिलीज़ के लिए निर्धारित हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyotsna Rawat