''अंतिम'' का एक साल पूरा होने पर आयुष शर्मा ने महेश मांजरेकर का किया धन्यवाद, शेयर किया पोस्ट
punjabkesari.in Sunday, Nov 27, 2022 - 03:45 PM (IST)

मुंबई। पिछले साल ‘अंतिम : द फाइनल ट्रुथ’ की रिलीज के बाद, आयुष शर्मा राहुलिया भाई के रूप में रातोंरात सनसनी बनकर उभरे और बहुत कम समय में प्रशंसकों का एक बड़ा समूह बना लिया। जैसा कि फिल्म को आज एक साल हो गया है, आयुष शर्मा ने अपने सोशल मीडिया पर उनको मिले प्यार और बरसाई गई प्रशंसा के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।
जहां आयुष अपनी पहली फिल्म ‘लवयात्री’ के चार्टबस्टर गीत चोगड़ा की अभूतपूर्व सफलता के साथ चोगाड़ा बॉय बन गए, वहीं उनकी दूसरी फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’, दर्शकों के लिए एक रहस्य के रूप में आई। सभी ने उनके शारीरिक ट्रांसफॉर्मेशन, बल्कि अंतिम के साथ एक कलाकार के रूप में असाधारण विकास को दर्शाते हुए आयुष शर्मा के काम की सराहना की।
आयुष शर्मा ने कहा, "क्या दिन था वो.. एक साल अंतिम का और एक साल राहुलिया का.. एक साल बाद भी प्यार मिल रहा है। दिल से शुक्रीया बोलना चाहता हूं इस किरदार को उम्मीद से भी ज्यादा प्यार देने के लिए। अब तक भाई और महेश मांजरेकर सर को धन्यवाद देना बंद नहीं कर सकता।"
दर्शकों को हैरान करते हुए, आयुष ने इस साल दो फिल्मों की घोषणा की, जिसके दिलचस्प और मनोरंजक टीज़र जारी किए गए। न केवल अपने थ्रिलर प्रदर्शन की अपनी शैली के साथ चर्चा पैदा करते हुए, आयुष शर्मा, दक्षिण में फेमस ट्रेंड को अपनाते हुए, बॉलीवुड में ये प्रैक्टिस लाने आले पहले अभिनेते बने, जो अपने नाम के इनिशियल और परियोजना की संख्या के साथ अनाम घोषणा की प्रवृत्ति का नेतृत्व कर रहे हैं। एक विस्फोटक लाइन-अप की प्रतीक्षा में, आयुष शर्मा ने दर्शकों के बीच और एक्साइटमेंट पैदा कर दी है।