आयुष शर्मा ने मनाया अपना 32वां जन्मदिन, पार्टी में शामिल हुए कई हसीन सितारें
punjabkesari.in Wednesday, Oct 26, 2022 - 10:24 AM (IST)

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर आयुष शर्मा, बुधवार को अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। बीते कल आयुष शर्मा ने अपने जन्मदिन पर पार्टी का आयोजन किया, जिसमें बॉलीवुड के सितारों ने मौजूद होकर पार्टी में चार चांद लगा दिए। आयुष शर्मा ने पैपराजी के साथ भी सेलिब्रेट किया।
आयुष शर्मा ने पैपराजी के साथ अपना बर्थडे कैक कट किया। सलमान खान के जीजा, आयुष ने साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'लव रात्रि' से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पहला कदम रखा था, जिसके बाद वह फिल्म 'अंतिम द फाइनल ट्रुथ' में नजर आएं। यह फिल्म तो फैंस का दिल नहीं जीत पाई लेकिन, आयुष की मस्कुलर बॉडी ने फैंस का दिल जरूर जीता, जिस वजह से आयुष की पॉपुलैरिटी और बढ़ गई।
आयुष शर्मा की बर्थडे पार्टी के दौरान उनकी पत्नी अर्पिता भी साथ थीं। दोनों साथ में काफी सुंदर लग रहे थे। बर्थडे पार्टी तो आयुष की थी लेकिन महफिल तो भाई जान ने लूटी। बीते दिनों, सलमान खान को डेंगू हो गया था, जिस वजह से वह ब्रेक पर चल रहे थे। लेकिन डेंगू होने के बाद यह सलमान खान की पहली पब्लिक अपीरियंस थी। सलमान हमेशा की तरह अपने कूल लुक में नजर आए। उन्होंने डार्क ब्लू टीशर्ट और जींस पहनी थी।
सलमान खान के अलावा, इस पार्टी में उनके भाई अरबाज खान और सोहेल खान भी नजर आए। ऐसे में आयुष की बर्थडे पार्टी में शहनाज भी नजर आईं। इतना ही नहीं, इंडस्ट्री की 'बिजली गर्ल' पलक तिवारी भी इस पार्टी में पहुंचीं। इसी के साथ कंगना रनौत ने भी लाल रंग की ड्रेस में फैंस के दिलों पर कहर ढाया।