Aamir Khan की शादी में क्या होगा खास ? मेहमानों से लेकर मेन्यू तक की जाएंगी खास तैयारियां
punjabkesari.in Saturday, Jul 04, 2026 - 11:51 AM (IST)
Aamir Khan Marrige : 5 जुलाई को बॉलीवुड के Mr.Perfectionist आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग शादी रचाने जा रहे हैं। आमिर खान घर में ही सिंपल तरीके से ब्याह रचाएंगे। आमिर खान ने खुद बताया कि वो सिंपल तरीके से ही फंक्शन करेंगे।
शामिल होंगे 100 से 150 मेहमान
आमिर खान के साथ-साथ उनके फैंस भी इस खास का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, अभिनेता ने इस खास मौके को बेहद निजी और सादगीभरा रखने का फैसला किया है। जानकारी के मुताबिक, शादी में केवल 100 से 150 करीबी मेहमानों को ही आमंत्रित किया जाएगा, जिनमें परिवार के सदस्य और चुनिंदा दोस्त शामिल होंगे।

बताया जा रहा है कि आमिर और गौरी ने शादी की गेस्ट लिस्ट से लेकर लंच के मेन्यू तक हर चीज खुद तय की है। शादी की सभी रस्में दिन के पहले हिस्से में पूरी की जाएंगी। इसके बाद दोनों स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत अपनी शादी का रेजिस्ट्रशन कराएंगे और फिर परिवार व करीबी दोस्तों के साथ एक खास लंच का आयोजन होगा।
आमिर खान ने मांगी दुआएं
जानकारी के मुताबिक, आमिर खान और गौरी ने शादी के लंच मेन्यू में अपनी पसंदीदा डिशेज को जगह दी है। इतना ही नहीं, दोनों तैयारियां पर खुद नजर बनाए हुए हैं ताकि हर व्यवस्था उनकी पसंद के अनुसार हो। इस खास मौके पर परिवार के सदस्यों के साथ उनके बच्चे भी मौजूद रहेंगे। वहीं, फिल्म इंडस्ट्री से आमिर के करीबी दोस्त, जिनमें आशुतोष गोवारिकर और राजकुमार संतोषी जैसे नाम शामिल हैं, भी समारोह का हिस्सा बन सकते हैं।

हाल में ही एक इवेंट के दौरान आमिर खान ने अपनी शादी को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि 5 जुलाई को होने वाली यह शादी बेहद निजी और ससादगीभरी होगी, जिसका आयोजन उनके घर पर किया जाएगा। आमिर खान कहा कि इस समारोह में सिर्फ परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। उन्होंने इसे अपनी जिंदगी का बेहद खास दिन बताते हुए सभी से प्यार, शुभकामनाएं और आशीर्वाद देने की अपील की तल्खी उनका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहे।

