‘गवर्नर’ के मेकर्स का बड़ा सरप्राइज, 1990 के दशक की टिकट कीमतों पर देख सकेंगे फिल्म
punjabkesari.in Monday, Jun 08, 2026 - 04:34 PM (IST)
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। सच्ची घटनाओं से प्रेरित फिल्म ‘गवर्नर’ अपनी रिलीज से पहले ही चर्चा में बनी हुई है। भारत के आर्थिक इतिहास के एक महत्वपूर्ण दौर पर आधारित इस फिल्म में अभिनेता Manoj Bajpayee एक मजबूत और जिम्मेदार गवर्नर की भूमिका निभाते नजर आएंगे, जो देश को आर्थिक संकट से बाहर निकालने के लिए अहम फैसले लेते हैं।
फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स ने दर्शकों के लिए एक खास सरप्राइज तैयार किया है। उन्होंने घोषणा की है कि ‘गवर्नर’ की टिकटें 1990 के दशक की कीमतों की तर्ज पर उपलब्ध कराई जाएंगी। यह अनोखी मार्केटिंग रणनीति दर्शकों को उसी दौर से जोड़ने की कोशिश है, जिस समय की कहानी फिल्म में दिखाई गई है।
मेकर्स ने सोशल मीडिया पर इस पहल का ऐलान करते हुए लिखा, 'कहानी भी ऐतिहासिक है और टिकट की कीमतें भी। ‘गवर्नर’, 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में।' फिल्म का निर्देशन Chinmay Mandlekar ने किया है, जबकि इसे Vipul Amrutlal Shah प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म की कहानी सुवेंदु भट्टाचार्य, सौरभ भरत, रवि असरानी और विपुल अमृतलाल शाह ने मिलकर लिखी है। संगीत की जिम्मेदारी Amit Trivedi ने संभाली है, जबकि गीत Javed Akhtar ने लिखे हैं।
A post shared by Sunshine Pictures (@sunshinepicturesofficial)
दमदार संवादों और ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि 1990 के दशक की टिकट प्राइसिंग वाला यह अनोखा प्रयोग दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कितना सफल रहता है।
