13 साल के छात्र से लड़की ने 70 बार किया सैक्स

Thursday, Oct 20, 2016 - 09:49 AM (IST)

लंदन: यहां एक बेबीसिटर (आया) को 13 साल के स्कूली छात्र के साथ सैक्स करने के मामले में 16 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। उसने इस छात्र के साथ 70 बार सैक्स किया था। जब किशोर के माता-पिता घर पर नहीं होते थे तो वे दोनों अक्सर शारीरिक संबंध बनाते थे।

आरोपी महिला की पहचान डेलेह पाऊलटन (19) के तौर पर हुई है। उसने कहा कि वह किशोर से प्रेम करती है और उनमें शारीरिक संबंध आपसी रजामंदी से बने। हालांकि अदालत में उसकी दलीलों को नहीं माना गया और उसे यौन उत्पीडऩ का दोषी करार दिया गया। 

Advertising