लंदन ब्रिज आंतकी हमले के खौफनाक वीडियो वायरल, हेग में भी चाकू हमले में 3 घायल

Saturday, Nov 30, 2019 - 05:39 PM (IST)

लंदनः मेट्रोमोलिटन पुलिस के आयुक्त क्रेसिडा दिक ने शुक्रवार को लंदन ब्रिज हमले में दो लोगों के मारे जाने की पुष्टि की। इस हमले में दो लोगों की मौत के अलावा अन्य तीन घायल हुए हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हमले के खौफनाक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।  

लंदन पुलिस के अनुसार चाकूबाजी में शामिल संदिग्ध उस्मान खान (28) पाकिस्तानी नागरिक है और 2012 में भी आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्तत होने का दोषी पाया गया था।

 

वह फर्जी विस्फोटक जैकेट पहने  हुआ था और उसे घटनास्थल पर मार गिराया गया। पुलिस ने संदिग्ध की पहचान 28 वर्षीय उस्मान खान के तौर पर की है। साथ ही उन्होंने कहा कि घटना में किसी और के शामिल होने की फिलहाल कोई आशंका नहीं है। 

स्कॉटलैंड यार्ड के ‘हेड ऑफ काउंटर टेररिज्म पुलिसिंग' के सहायक आयुक्त नील बसु ने बताया कि उसकी पहचान हो गई है। 2012 में उसे आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्तत होने का दोषी पाया गया था और दिसम्बर 2018 में ही उसे जेल से रिहा किया गया ।


हॉलैंड के द हेग में भी चाकू हमला, 3 घायल
इसके अलावा हॉलैंड के द हेग में भी  शुक्रवार की देर रात चाकू के हमले में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक हमलावर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कहा कि हमलावर की उम्र 40 से 45 वर्ष के बीच होगी। यह हमला ग्रोटमाकेर्टस्ट्राट में घटित हुआ। पुलिस ने कहा कि ब्लैक फ्राईडे होने के कारण माकेर्ट में काफी भीड़ थी। हमले के बाद पुलिस ने इलाके को बंद कर दिया है।  पुलिस ने कहा कि हमले के पीछे की वजह का हालांकि अभी पता नहीं चल सका है। उन्होंने कहा कि यह जटिल मामला है और हमें सावधान रहना होगा।

Tanuja

Advertising