इंग्लैंड के लिए 70 गोल दागेंगे रूनी: लिनेकर

Thursday, Sep 10, 2015 - 04:07 PM (IST)

लंदन: इंग्लैंड फुटबाल टीम के पूर्व स्ट्राइकर गैरी लिनेकर ने कहा है कि राष्ट्रीय टीम के मौजूदा कप्तान वेन रूनी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने देश के लिए कम से कम 70 गोल करेंगे और यह रिकार्ड लगभग एक दशक तक कायम रहेगा।
 
29 साल के रूनी ने बीते दिनों 50वां गोल करते ही बॉबी चार्ल्टन के 49 गोलो के रिकार्ड को तोड़ दिया। लिनेकर ने बुधवार को बीबीसी रेडियो पर कहा कि रूनी के करीब जल्द कोई नहीं पहुंच पाएगा। अगर वह अपना फिटनेस बनाए रख सके तो वह देश के लिए 60 से 70 गोल जरूर करेंगे।
 
लिनेकर ने इंग्लैंड के लिए 48 गोल किए हैं और सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाडिय़ों की सूची में रूनी और चार्ल्टन के बाद तीसरे क्रम पर हैं।
Advertising