योगी ने बच्चों को दिया सन्देश,‘खूब पढें आगे बढें‘

Saturday, Jul 01, 2017 - 01:47 PM (IST)

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने‘खूब पढो, आगे बढो’नारे के साथ छात्र-छात्राओं को देश और समाज के निर्माण में जुट जाने का आज आह्वान करने के साथ ही छह करोड 55 लाख पौधों के रोपड़ की घोषणा की। श्री योगी ने यहां वन महोत्सव और स्कूल चलो अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि पढने से ही व्यक्ति आगे बढता है। आगे बढ़ने वाले व्यक्ति से समाज का भी भला होता है। उन्होंने इस अवसर पर‘खूब पढो, आगे बढो’का नारा भी दिया। उन्होंने कहा कि इस मौसम में छह करोड 55 लाख पौधों का रोपड़ कर एक रिकार्ड भी बनाया जाएगा। उन्होंने एक पौधे का रोपड़ कर इसकी शुरुआत भी की। स्कूल चलो अभियान की शुरुआत करते हुए उन्होने कहा कि राज्य में एक लाख 59 हजार प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल हैं। इन स्कूलों में पांच लाख अध्यापक और एक लाख 52 हजार छात्र-छात्राएं हैं। छात्र-छात्राओं की संख्या बढानी है। 

Advertising