अपनी कमाई का एक चौथाई हिस्सा लोग कला संस्कृति पर खर्च करें: जावड़ेकर

Saturday, Jan 05, 2019 - 04:24 PM (IST)

नई दिल्ली : मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने लोगों से जीवन में अपनी कमाई का एक चौथाई हिस्सा कला एवं संस्कृति पर खर्च करने का आह्वान करते हुए कहा है कि किताबों में एक खुशबू होती है और टीवी अखबार के बावजूद पढऩे की चाहत खत्म नहीं हुई है और किताबों से न केवल विचार मिलते हैं बल्कि इससे जीवन समृद्ध होता है।  किताबों की दुनिया ही अलग है। उसमें खुशबू होती है और उसे पढऩे में आनंद आता है, पढऩे से जीवन समृद्ध होता है, उस से नया आयाम मिलता है और नये विचार भी मिलते हैं। शुरू में ऐसा लगा कि टीवी आने के बाद लोग किताबों को भूल जायेंगे लेकिन लोग उसे नही भूले। किताबों की मांग बढ़ती रही। किन्दले के बाद ऑडियो बुक्स भी आये लेकिन किताबें पढऩे की चाहत खत्म नहीं हुई। हम किताबों के बिना रह नहीं सकते। देश में किताबों की संस्कृति बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर हम सौ रुपये कमाते हैं तो 25 रुपये खाने पीने में, 25 रुपये रहने आदि के लिए खर्च करते हैं, लेकिन हमें अपने जीवन में 25 रूपये कला संस्कृति पर भी खर्च करना चाहिए। किताबों से कल्पना विचार मिलते है और आनंद मिलता है तथा इससे जीवन समृद्ध होता है। जीवन की समृद्धि केवल पैसे से नहीं आती बल्कि किताबों से आती है।  उन्होंने कहा कि देश में पढऩे की संस्कृति से विचारों का भी आदान प्रदान बढ़ेगा और हम दूसरे विचारों का भी सम्मान करेंगे। 

जावेडकर ने आशा व्यक्त की कि प्रगति मैदान में नव निर्माण कार्य चलने के कारण होने वाली असुविधाओं के बावजूद अधिक संख्या में पुस्तक प्रेमी आयेंगे और पिछले साल का रिकार्ड टूट जायेगा।  इस अवसर पर उन्होंने शारजाह के शाह सुल्तान बिन मुहम्मद अल कासिमी की पुस्तक बीबी फातिमा और बादशाह के बेटे का हिन्दी तथा अंग्रेकाी पुस्तकों के संस्करण का लोकार्पण किया। इसके अतिरिक्त ब्रेल लिपि में 250 किताबों की सूची का कैट्लॉग तथा कैलेंडर भी जारी किया। समारोह को  कासिमी ने भी संबोधित करते हुए आशा व्यक्त की कि ऐसे मेलों से शारजाह और भारत के देश मकाबूत होंगे। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के अध्यक्ष बलदेव भाई शर्मा ने कहा कि न्यास अब लोक भाषाओं में भी पुस्तकें प्रकाशित कर रहा है और उसने मगही, भोजपुरी तथा गोंड भाषा एवं त्रिपुरा की जनजातीय भाषाओं में भी किताबें प्रकाशित की हैं।  धन्यवाद ज्ञापन निदेशक रीता चौधरी ने किया। समारोह में शारजाह पुस्तक प्राधिकरण के अध्यक्ष अहमद बिन रक्कड़ अल अमेरी, शारजाह के लेखक हबीब योसेफ अब्दुल्लाह अल सईद तथा अखिल भारतीय दृष्टिहीन महासंघ के महासचिव जे. एल. कॉल एवं उच्च शिक्षा सचिव आर सुब्रमनियन भी मौजूद थे। 

bharti

Advertising