यह कोर्स कर कम पढ़ी लिखी महिलाएं सिर उठाकर जीना सीखेगी, होगी तरक्की

Thursday, Aug 31, 2017 - 05:23 PM (IST)

नई दिल्ली: आज के दौर में शिक्षा का बहुत महत्व है इसे आगे बड़ाने में लड़कीयों और महिलाओं का बड़ा योगदान है। सभी महिलाएं इस क्षेत्र में आगे जाना चाहती हैं पर कुछ महिलाएं मजबुरीयों के कारण शिक्षा से वंचित रह जाती हैं। जिसके कारण वह सबके बीच में कुद को छोटा महसूस करतीं हैं। महिलाओं की इसी सोंच को बदलने के लिए हम आपको कुछ ऐसे कोर्सेस हैं जो आपको लोगो के बीच सर उठा के जीना सिखाएंगे। इन कोर्सेस में ना तो पढ़ाई की ज़रूरत है और ना ही ज्यादा लागत की। आपका साहस और मेहनत ही आपको ऊंचाईयों तक ले जाएगा।

मेहन्दी कोर्स
हमारा देश त्योहारों का देश है. यहाँ कुछ ना कुछ होता ही है। ऐसे त्यौहारों में  महिलाओं को मेहन्दी लगाना बेहद पसंद है, फिर वे चाहे किसी भी धर्म की क्यों ना हो। आप इस प्रोफेशन में बहुत कुछ कर सकती हंै. 
 
सिलाई बुनाई
आज के मॉडर्न जमाने में सिलाई-बुनाई  करना महिलाओ को कम पसंद होता है। पहले पढ़े लिखे होने के बाद भी युवती को सिलाई सीखना अनिवार्य ही होता था. सास अपनी बहु में सिलाई-बुनाई के गुण पाना ही चाहती थी। लेकिन आज के जमाने में सिलाई की जीतनी डिमांड है, उतना ही सिलाई क्लास खाली देखे जाते है. इस कोर्स की फीस कम होती है इसके जरिए आप घर बैठे ही ज्यादा पैसे कमा सकती हैं।

 
खाना खजाना 
आप इस के जरिए केटरस का काम शुरू कर सकती है। आप टिफिन सप्लाय करने का भी काम शुरू कर सकती हैं और लड़कियों को खाना बनाना सिखाकर कुछ पैसे कमा सकती है।
 
बेबी सिटिंग
इस महंगाई में मियां-बीवी दोनों का काम करना जरूरी है। व्यस्तता के चलते पेरेंट्स अपने छोटे बच्चे को समय नहीं दे पाते। उन्हें टेक केयर चाहिए जो उनके बच्चे को दिनभर पाल सके। इस काम से भी आप पैसे कमा सकती है बशर्ते आप एक अच्छी परवरिश दे सके।
 

Advertising